• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिलेंडर विस्फोट से मकान हुआ जमींदोज़, 3 बच्चों समेत सात लोगों की मौत

Writer D by Writer D
02/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोंडा
0
house collapsed

house collapsed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोण्डा जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में अर्ध रात्रि को सिलेंडर विस्फोट से मलबे के नीचे दबने के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। हालांकि विस्फोट को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

मंगलवार की रात्रि उक्त गांव में नूरल हसन के घर अचानक विस्फोट होने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस भीषण हादसे में मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गए। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं तथा 3 बच्चे शामिल हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का भाव

ग्रामीणों द्वारा रात्रि में ही डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद कई थानों की फोर्स एसपी संतोष कुमार मिश्र आईजी राकेश सिंह मौके पर कैंप कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा एक जेसीबी व पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को लगाया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि थाना वजीरगंज टिकरी क्षेत्र से डायल 112 पर सूचना मिली कि सिलेंडर विस्फोट के बाद मकान की छत गिर गई है। सूचना के बाद तत्काल आईजी व व मौके पर पहुंचे प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है। अब तक मलबे के नीचे दबे 14 लोगों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जिनमें 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो पुरुष, 2 महिलाएं तथा 3 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। प्रशासन व पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है। फॉरेंसिक सहित अन्य टीमों को भी यहां बुलाया गया है।

विस्फोट के विषय में उन्होंने बताया कि जो प्रारंभिक सूचना मिली है उसके मुताबिक सिलेंडर विस्फोट से छत गिरना बताया जा रहा है। अभी हमारी प्राथमिकता राहत व बचाव कार्य की है। जो भी तथ्य सामने आते हैं उस हिसाब से आगे की कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।

Tags: cylinder blastgonda newshouse collapsedup news
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज का भाव

Next Post

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Mother Dairy
Business

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम, कल से इतना महंगा मिलेगा दूध

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Next Post
murder

चलती ट्रेन में युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या, हत्यारोपी फरार

यह भी पढ़ें

etah jail

रंगदारी मांगने की घटना से हुआ खुलासा, मोटी रकम लेकर कराई गई गैर रजिस्टर्ड नंबर पर बात

21/01/2021
डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump

ईमानदारी से हमें चुनाव के परिणामों की चिंता करने की जरुरत नहीं : ट्रम्प

18/10/2020
fire at a port in beirut

लेबनान की राजधानी बेरूत के एक बंदरगाह पर लगी भीषण आग

10/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version