• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है : योगी

Writer D by Writer D
19/02/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi

Legislative Assembly Speaker called an all-party meeting

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा। सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। सत्र से पहले विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। महाना ने सर्वदलीय बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण व बजट सत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की। इस पर सभी नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह सदन के संचालन में पूरा सहयोग करेंगे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने आग्रह किया कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें। ताकि प्रदेश का विकास हो सके। सदन में हम सभी को मिलकर जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए।

नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी दलीय नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य के आय-व्यय की चर्चा हम सब वर्ष 2023 के प्रथम सत्र में करने जा रहे हैं, जो संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होगा। उन्होंने कहा कि सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है। हम सब लोगों ने कोराना काल में सदन को बढ़-चढ़कर चलाने का काम किया। उसे देश दुनिया में सराहा गया। उत्तर प्रदेश देश की सबसे बड़ी आबादी का राज्य है। वह दिन प्रतिदिन प्रगति के पथ पर है।

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि हम अच्छी तरह जानते हुए कि गुड गवर्नेंस की वजह से ही दोबारा चुनकर आये हैं। सभी लोग सदन चलाने में सहयोग करेंगें, यह एक अच्छी परम्परा है। उन्होंने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है। उसी से प्रदेश विकास पथ पर होगा। खन्ना ने कहा कि नेता सदन की मंशा के अनुरूप चर्चा कर ऐतिहासिक रूप से परम्पराओं का निर्वाहन किया जायेगा। सत्र सुचारू रूप से चलाने के आश्वासन का हम स्वागत करते हैं।

Facebook पर अब ब्लू टिक मिलना होगा आसान, जुकरबर्ग ने बताया कैसे Verified होगा अकाउंट

बैठक में नेता प्रतिपक्ष की जगह समाजवादी पार्टी के सचेतक मनोज कुमार पाण्डेय ने बजट सत्र में अपने दल का पूरा सहयोग करने तथा सकारात्मक चर्चा किये जाने पर अपनी सहमति जताई। अपना दल के नेता रामनिवास वर्मा, नेता लोकदल राजपाल बालियान, नेता सुहेलदेव पार्टी ओम प्रकाश राजभर, नेता निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल के अनिल कुमार त्रिपाठी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा (मोना), जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नेता रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भईया’ और नेता बहुजन समाज पार्टी उमाशंकर सिंह सहित सभी दलीय नेताओं ने मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष को सदन चलाने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। एक अन्य बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान इसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विधान सभा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया।

Tags: Lucknow Newsup news
Previous Post

Facebook पर अब ब्लू टिक मिलना होगा आसान, जुकरबर्ग ने बताया कैसे Verified होगा अकाउंट

Next Post

शिवाजी जयंती पर JNU में बवाल, आपस में भिड़े ABVP और लेफ्ट कार्यकर्ता

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
New Bridge on Ganga
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

Cabinet: संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले खतौनी और स्वामित्व दस्तावेजों की जांच अनिवार्य

10/03/2026
Next Post
Shivaji Jayanti

शिवाजी जयंती पर JNU में बवाल, आपस में भिड़े ABVP और लेफ्ट कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें

panchayat chunav

गांव की सरकार: जिले के 248 ग्राम प्रधानों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

25/05/2021
Dead Body

लापता युवक की मिली लाश

06/01/2023
Rohini Acharya

जब आपके मायके में कोई बेटा-भाई हो तो भूल कर भी…. रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

16/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version