Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धर्मशाला की खुदाई के दौरान एक साथ गिरे तीन मकान और मंदिर, बच्ची की मौत

Houses Fell

5 Houses and temple fell

आगरा। जिले में घटिया रोड पर सिटी स्टेशन के सामने बृहस्पतिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के तीन मकान (Houses Collapsed) और एक मंदिर गिर गया। एक मकान में रह रहे पिता पुत्री, पुत्र समेत पांच लोग दब गए। हादसे की सूचना पर हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग निकल आए। उन्होंने मलबा निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना हरी पर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ था। पुरानी धर्मशाला बनी हुई है, जिसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। आसपास के मकानों में दरार आ गई थी।

गन्ने से लड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

हरी पर्वत थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ है। यहां पुरानी धर्मशाला बनी हुई है। इसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। इसकी वजह से आसपास के मकानों में दरार आ गई थी। गुरुवार सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कोई और तो नहीं दबा है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मी पहुंच गए थे। मलबा हटाकर सभी दबे लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। 3 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है। इस घटना के लिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version