Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा सरकार ने अबतक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया : अखिलेश

akhilesh yadav

akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरने का प्रयास किया।

अखिलेश यादव ने आज सुबह किये ट्वीट में कहा कि उप्र की भाजपा सरकार ने बड़े जोर शोर से प्रचारित किया था कि वो कोरोना के प्राइवेट इलाज का खर्चा देगी। अब भाजपा सरकार बताए कि अभी तक जनता के कितने बिलों का भुगतान किया है।

देश की 40 साल सेवा करके विदा हुआ नौसेना का सर्वे शिप आईएनएस संध्याक

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के सामने आंकड़े रखे। साथ ही सरकार ‘ब्लैक फंगस’ के भी मुफ़्त इलाज की तत्काल घोषणा करे।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कोविड संकटकाल में लगातार प्रदेश सरकार को घेरे में लेने से जुड़े बयान जारी कर रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव स्वयं ही प्रवक्ता की भूमिका भी निभा रहे हैं।

Exit mobile version