पुणे। भारत के वैक्सान मैन अदार पूनावाला की पत्नी नताशा पूनावाला चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई उनके बारे में जानने को आतुर है कि आखिर वो हैं कौन? वो करती क्या हैं? जैसे कई सवाल लोग जानना चाहते हैं। नताशा की कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वो बॉलीवुड के सितारों के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि नताशा कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी नहीं हैं, लेकिन उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम भी नहीं है।
सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी : आनंदीबेन पटेल
वो भारत की जानी-मानी हस्तियों में शामिल हैं। नताशा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी पढाई पूरी की है। वो अपने पति अदार पूनावाला को उनकी बिजनेस डील्स में सलाह भी देती हैं। यही नहीं, वो अपने फैंशन स्टेटमेंट्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। नताशा के पति अदार ने अपनी पढाई लंदन की वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी से की और यहीं दोनों की पहली मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और थोड़े ही समय बाद अपने घरवालों की रजामंदी से साल 2006 में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए।
गांगुली बने रहेंगे गौतम अडानी की कंपनी के ब्रांड एंबेसेडर : Adani Wilmar
महाराष्ट्र के पुणे में दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी, जहां तत्कालीन मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, विजय माल्या समेत बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। नताशा की दोस्ती बॉलीवुड से लेकर फैशन इंडस्ट्री के लोगों तक है। मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा समेत कई बड़े सेलेब्स नताशा के अच्छे दोस्त हैं।
