Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

20 अक्तूबर को है करवा चौथ, जानें कैसे करें व्रत का पारण

Karwa Chauth

Karwa Chauth

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम का प्रतीक है। करवा चौथ व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के के लिए रखती हैं। इस साल करवा चौथ व्रत 20 अक्तूबर 2024, रविवार को रखा जाएगा। करवा चौथ व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना गया है। यह व्रत बिना कुछ खाए व पानी पिए रखा जाता है। करवा चौथ व्रत में चंद्र दर्शन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सूर्योदय से चंद्रोदय तक रखा जाने वाला करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत का पारण कैसे करें, जानिए-

1. करवा चौथ (Karwa Chauth) थाली करें तैयार– करवा चौथ व्रत पारण के लिए सबसे पहले पूजा की थाली तैयार करें। थाली में एक दीया रखें, संभव हो तो आटे के बने हुए दीये का इस्तेमाल करें। एक गिलास में पानी रखें और कुछ मिठाइयां रखें।

2. चंद्र दर्शन का करें इंतजार- करवा चौथ व्रत पारण के लिए चंद्र देव के दर्शन जरूरी है। इसलिए चंद्र दर्शन का इंतजार करें।

3. चंद्रमा को दें अर्घ्य– चंद्र दर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें और मिठाई अर्पित करें।

4. चंद्रमा को छलनी से देखें- चंद्र देव की पूजा करने के बाद उसे छलनी से देखें। पति की लंबी आयु की कामना करने के साथ अब छलनी से पति को देखा जाता है।

5. व्रत खोले- अब पानी पीकर करवा चौथ व्रत का पारण करें। पानी पीने के बाद कुछ मिठा खाना शुभ माना जाता है।

6. बड़ों का लें आशीर्वाद- करवा चौथ व्रत पारण करने के बाद घर के बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

7. रात्रि भोजन का आनंद लें- करवा चौथ के दिन सात्विक भोजन बनाना चाहिए। व्रत खोलने के बाद परिवार के साथ डिनर कर सकते हैं।

करवा चौथ (Karwa Chauth)  व्रत के दिन चंद्रमा दिखने का समय-दिल्ली टाइम के अनुसार, करवा चौथ का चांद रात 07 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा। अलग-अलग शहरों में चांद दिखने का समय भिन्न हो सकता है।

Exit mobile version