• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर बैठे ऐसे करें सेहत की जांच, कुछ सेकेंड में पता लग जाएगा कितने हेल्दी है आप

Writer D by Writer D
10/12/2025
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक हेल्दी लाइफ के लिए शरीर की नियमित जांच बहुत जरूरी है। डेली रूटीन के बीच लगातार हेल्थ चेकअप (Health Checkup) कराना लोगों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन साल में एक बार शरीर की मॉनिटरिंग कराने से हमें समय रहते गंभीर बीमारियों का पता चल सकता है। आप चाहें तो घर बैठे कुछ आसान टेस्ट के जरिए भी सेहत की जांच कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज कुछ सेकेंड्स में ही आपको हेल्थ (Health) से जुड़ी कई खास चीजें बता सकती हैं।

पहली एक्सरसाइज- अपने दोनों हाथों की उंगलियों को हथेली में दबाकर मुट्ठी बनाएं। हाथों को करीब 30 सेकेंड तक इस पोजिशन में रखें। जब आप हाथ खोलेंगे तो आपकी हथेलियां थोड़ी सफेद पड़ जाएंगी। ऐसा ब्लड फ्लो कम होने की वजह से होता है। इसके बाद आपको देखना होगा कि हथेलियों का रंग कितनी देर में पहले की तरह सामान्य होगा।

इसमें हाथ थोड़े सुन्न हो सकते हैं या हथेलियों तक खून पहुंचने में समय लग सकता है। ये आर्टेरियो सोरोसिस का संकेत हो सकता है। इसमें हृदय से शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व ले जाने वाली रक्त वाहिकाएं मोटी और सख्त हो जाती हैं।

दूसरी एक्सरसाइज- इस टेस्ट में नाखून की जड़ों को 5 सेकेंड तक दबाकर हेल्थ के बारे में पता लगाया जाता है। इसमें हाथ के नाखूनों को 5 सेकेंड के लिए दबाकर छोड़ दिया जाता है। पिछली एक्सरसाइज की तरह इसमें भी आपके नाखून थोड़ी देर के लिए सफेद पड़ सकते हैं। नाखूनों में ब्लड फ्लो वापस आने में 3 सेकेंड से ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए। ध्यान रखें कि ब्लड फ्लो की हरकत हर उंगली पर अलग बीमारी का संकेत देती है।

अगर आप अंगूठे में दर्द महसूस करते हैं तो ये रेस्पिरेटरी से जुड़ी दिक्कत का संकेत हो सकता है। इंडेक्स फिंगर यानी अंगूठे के बगल वाली उंगली बड़ी आंत या डाइजेस्टिव सिस्टम में खराबी का संकेत हो सकती है। मिडिल और रिंग फिंगर कार्डियोवस्क्यूलर डिसीज की तरफ इशारा करती है। हाथ की सबसे छोटी उंगली में दिक्कत छोटी आंत में खराबी का वॉर्निंग साइन हो सकती है।

तीसरी एक्सरसाइज- इस टेस्ट के लिए जमीन पर मुंह के बल सीधे लेट जाइए। फिर अपने हाथों को शरीर के एकदम सीध में ले आइए और दोनों पैरों को धीरे-धीरे उठाइए।

इस पोजिशन में बॉडी को करीब 30 सेकेंड तक रखने की कोशिश करें। अगर ऐसा करने में आपको दिक्कत हो रही है तो यह रीढ़ के निचले हिस्से या पेट से जुड़ी गड़बड़ हो सकती है।

Tags: health checkuptips for health
Previous Post

2026 में भारत में लॉन्च होंगी ये 4 नई इलेक्ट्रिक SUV! बदल जाएगा गेम

Next Post

Starlink India Prices को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ा, कंपनी ने किया क्लियर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
Next Post
Starlink India की कीमतों पर सस्पेंस बरकरार! कंपनी बोली- ‘साइट में गड़बड़ी, पब्लिश हुआ टेस्ट डेटा’

Starlink India Prices को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ा, कंपनी ने किया क्लियर

यह भी पढ़ें

Supreme Court

सिटीजनशिप एक्ट पर ‘सुप्रीम’ फ़ैसला, धारा 6A की वैधता बरकरार

17/10/2024
Ankle pain

एड़ियों के दर्द को ना करें नजरंदाज, इस तरह रहें सावधान

19/07/2021

योगी सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप, सीएम योगी ने अखिलेश को दिया ये जवाब

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version