• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऐसे चुने अपने लिए सही फाउंडेशन, ये टिप्स करेंगी आपकी हेल्प

Writer D by Writer D
11/02/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Foundation

Foundation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेकअप लुक कैसा निखर कर आया है उसमें फाउंडेशन (Foundation) का बहुत ही अहम रोल होता है। अगर जरा भी गलत शेड का फाउंडेशन पिक कर लिया तो सारा का सारा लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में सही शेड का फाउंडेशन सिलेक्ट करना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर मेकअप स्टोर में जा कर आसानी से अपनी शेड पिक की जा सकती है लेकिन अगर आप ऑनलाइन फाउंडेशन खरीद रही हैं तो इसमें काफी दिक्कत आती है। दरअसल कई बड़े मेकअप ब्रांड सिर्फ ऑनलाइन ही अवेलेबल होते हैं, ऐसे में अगर आपको उनके प्रोडक्ट्स खरीदने हैं तो ऑनलाइन ही लेने पड़ेंगे। इस दौरान फाउंडेशन (Foundation) की सही शेड कैसे पिक की जाए, इससे जुड़ी कुछ टिप्स आज हम आपके साथ शेयर करने वाले हैं।

पहचानें अपनी अंडर टोन

सही शेड का फाउंडेशन (Foundation) सिलेक्ट करने के लिए सबसे पहले अपनी अंडर टोन को पहचानना जरूरी है। मोटे तौर पर तीन तरह की अंडरटोन होती हैं-वॉर्म, कुल और न्यूट्रल। अपनी अंडरटोन पहचानने के लिए हाथों की नसों का रंग देखें। अगर आपकी नसों का रंग हरा है तो आप वॉर्म अंडरटोन की हैं, नीला है तो कूल अंडरटोन वहीं दोनों ही रंग देखने को मिल रहे हैं तो न्यूट्रल अंडरटोन। अब ऑनलाइन फाउंडेशन सिलेक्ट करते वक्त जो फाउंडेशन आपको थोड़े से येलो शेड के दिख रहे हैं, वो वॉर्म अंडरटोन वालों के लिए हैं वहीं जो थोड़े से पिंक शेड वाले हैं, वो कूल अंडरटोन वालों के लिए हैं।

स्किन टाइप पहचानें

ऑनलाइन कई तरह की फिनिश वाले फाउंडेशन (Foundation) जैसे मैट, ड्यूई, सैटिन वगैरह मौजूद हैं। ऐसे में आपके लिए कौन सा फाउंडेशन बेस्ट रहेगा इसे सेलेक्ट करने के लिए आपको अपने स्किन टाइप के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपका स्किन टाइप ऑयली है तो आपको मैट फिनिश वाला फाउंडेशन चूज करना चाहिए।

वहीं ड्राई स्किन वालों के लिए ड्यूई फिनिश बेस्ट रहेगा। कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाएं अपन स्किन को प्राइम और प्रेप कर के इनमें से कोई भी फाउंडेशन इस्तेमाल कर सकती हैं।

फाउंडेशन (Foundation) की कवरेज करें सिलेक्ट

मोटे तौर पर तीन तरह की कवरेज वाले फाउंडेशन होते हैं-शीयर कवरेज, मीडियम और फुल कवरेज। अगर आपको किसी पार्टी या ऑकेजन के लिए हेवी मेकअप लुक करना है तो उसके लिए हाई कवरेज फाउंडेशन बेस्ट रहेगा। वहीं मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन बिगनर्स के लिए बेस्ट है। अगर आप डेली मेकअप लुक के लिए लाइट फाउंडेशन की तलाश में हैं तो शीयर कवरेज फाउंडेशन सिलेक्ट कर सकती हैं।

अपनी सही शेड पहचानें

अब इन सभी चीजों को डिसाइड करने के बाद बारी आती है परफेक्ट शेड खरीदने की। ढेर सारी शेड्स में से सही शेड कैसे खरीदी जाए इसे और फिल्टर आउट करने के लिए अपनी स्किन टोन को सिलेक्ट करें। मोटे तौर पर तीन तरह की स्किन टोन होती हैं-फेयर, मीडियम और डार्क। आप इनमें से किस रेंज में फॉल करती हैं उसे पहचानें, इससे आपकी शेड्स और कम हो जाएंगी। अब बची हुई शेड्स में से आप अपनी शेड पिक कर सकती हैं। इसमें परेशानी आ रही है तो शेड को ऑनलाइन सर्च करें और उसका स्वॉच देखें। आपको गूगल और यू ट्यूब पर उस शेड को वियर की हुई कई मॉडल्स दिख जाएंगी, आप उनकी स्किन टोन और स्वॉच को देखकर अपने लिए सही शेड पिक कर सकती हैं।

Tags: "makeup tipsbeauty hacksFoundation
Previous Post

वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार करें अपने प्यार का इजहार, बन जाएगी आपकी बात

Next Post

दस मिनट में रेडी होना है तो ऐसे करें ऑफिस मेकअप

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

‘सेवा सेतु’ से सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगी नई मजबूती: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

29/04/2026
CM Dhami honored meritorious students
Main Slider

धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, बोले- मेहनत से बदलती है तकदीर

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

29/04/2026
CM Nayab Saini released the BJP's 'Sankalp Patra'
Main Slider

पंचकूला से BJP का चुनावी बिगुल, CM सैनी ने पेश किया संकल्प पत्र

29/04/2026
Next Post
Makeup

दस मिनट में रेडी होना है तो ऐसे करें ऑफिस मेकअप

यह भी पढ़ें

Elon Musk

Elon Musk का हुआ Twitter, 44 अरब डॉलर में हुआ ये सौदा

26/04/2022
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज़ खान

11/09/2024
Mohit Joshi

Infosys के प्रेसिडेंट मोहित जोशी ने दिया इस्तीफा, अब इस कंपनी के बनेंगे MD और CEO

11/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version