• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अगर कोई करे परेशान और कहीं से भी न मिले मदद तो प्रधानमंत्री सुनेंगे बात, ऐसे करें शिकायत

Writer D by Writer D
04/03/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कई बार सरकारी विभाग में काम न होने या किसी ओर की वजह से आप परेशान होते हैं और इसकी शिकायत आप उच्च अधिकारी या पुलिस में करते हैं, लेकिन आपकी शिकायत की सुनवाई नहीं होती। ऐसे में आपको लगता है कि आपकी शिकायत की सुनवाई करने वाला कोई मौजूद नहीं है और आप हताश हो जाते हैं। लेकिन आगे से अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपको किसी भी परेशानी की शिकायत PM Office में करने का तरीका बता रहे हैं।

एक बार जब PM Office में शिकायत करेंगे न केवल उस पर उचित कार्रवाई होगी, बल्कि आपको आगे से किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आपको बता दें ये शिकायत आप ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं।

PM Office में कैसे करें शिकायत?

प्रधानमंत्री कार्यालय (PM Office) में शिकायत करने के लिए एक वेबसाइट दी गई है, जो कि https://www.pmindia.gov.in/hi है। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए आपको प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करें टैप पर जाना होगा। इस पर क्लिक करने पर आपके सामने प्रधानमंत्री को लिखें ऑप्शन आएगा।

‘दीदी’ की गढ़ में पीएम मोदी की दहाड़, बोले- ‘तू, मैं और करप्शन ही करप्शन है’

इसके बाद आपके सामने CPGRAMS पेज खुल जाएगा, जहां शिकायत दर्ज कराई जाती है और शिकायत दर्ज कराने के बाद, एक रजिस्ट्रेशन नंबर आ जाता है। नागरिकों के पास शिकायत से संबंधित संगत दस्तावेजों को अपलोड करने का विकल्प भी होता है। इसमें आप अपनी मांगी गई जानकारी भरें, जिसमें आपकी निजी जानकारी से लेकर आपकी शिकायत की जानकारी शामिल होती है।

लिख कर भी भेज सकते हैं शिकायत

अगर आप ऑनलाइन तरीके से शिकायत नहीं करना चाहते हैं, तो आप प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखकर अपनी शिकायत भारतीय डाक विभाग के द्वारा भेज सकते हैं। इसके लिए आपको शिकायती पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय, साउथ ब्लॉक, नई दिल्ली, पिन 110011 लिखना होगा। इसके अलावा आप फैक्स के जरिए भी अपनी शिकायत FAX No. 011-23016857 नंबर पर प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए भेज सकते हैं।

कैसे होती है कार्रवाई?

प्रधानमंत्री कार्यालय (PM Office) में शिकयतों की जांच और उन पर उचित कार्रवाई करने के लिए एक टीम है। जो अलग-अलग मंत्रालय, विभाग और राज्य सरकारों से कॉर्डिनेट करती है। जब आपकी शिकायत इनके पास पहुंच जाती है तो वो इसकी जांच करते हैं और अगर आपकी बात सही पाई जाती है तो उसके बाद उस पर कार्रवाई की जाती है।

Tags: cpgramsdelhi newsnational nespm modiPM OfficePMO
Previous Post

इस सरकारी स्कीम में करें मात्र इतने रुपए निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

Next Post

उदयनिधि स्टालिन को SC ने लगाई फटकार, सनातन धर्म को लेकर दी ये हिदायत

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
Next Post
Udhayanidhi Stalin

उदयनिधि स्टालिन को SC ने लगाई फटकार, सनातन धर्म को लेकर दी ये हिदायत

यह भी पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट Supreme Court

महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट से करेगी संवैधानिक बेंच बनाने की मांग

27/10/2020
PM Modi to inaugurate 'Seva Teerth' tomorrow

अब सेवा तीर्थ से चलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय, कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

12/02/2026
Islamic flag

गणतंत्र दिवस पर फहराया धार्मिक झंडा, दो हिरासत में

27/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version