Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बार-बार तरक्की में आ रही हैं बाधाएं, तो फौरन घर से बाहर कर दें ये चीजें

house

house

कई बार देखा गया है कि व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है लेकिन उसके बाद भी उसे सफलता नहीं मिल पाती है और आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहती है। साथ ही तरक्की में भी कई तरह की बाधाएं आती हैं। इस समस्या का कारण वास्तु दोष हो सकता है। घर (House) के वास्तु दोष को ठीक करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर में रखी कुछ चीजें वास्तु दोष उत्पन्न करती हैं। आइए, जानते हैं कि घर में कौन सी चीजें रखना अशुभ होता है।

घर (House) के मुख्य द्वार के सामने टूटी हुई कुर्सी न रखें। घर के मुख्य द्वार पर टूटी कुर्सी रखने से घर में दरिद्रता आती है। घर के दरवाजे पर टूटा हुआ खंभा होने से धन की देवी मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।

अगर आपको अपने घर में वास्तु दोष महसूस होता है, तो इसका कारण आपके घर में रखी पुरानी मैगजीन और अखबार हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार घर में रखी ऐसी चीजें अशुभ मानी जाती है। इकट्ठा होने से पहले उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए।

अपने घर (House) में भूलकर भी बंद या टूटी हुई घड़ी न रखें। कहा जाता है कि यह व्यक्ति की प्रगति के मार्ग में बाधा डालते हैं। अगर आपके घर में कोई बंद घड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें और अगर कोई टूटी हुई घड़ी है, तो उसे घर से बाहर कर दें। घर में बंद घड़ी रखने से व्यक्ति का अच्छा समय रुक सकता है।

Exit mobile version