Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीजन जाने से पहले जरूर लें आम से बनी इस खास डिश का स्वाद, नोट करें रेसिपी

आम (Mango) को फलों का राजा माना जाता है। भारत में विभिन्न किस्म के आमों की पैदावार होती है। लोग आम को काटकर तो चाव से खाते ही हैं, साथ ही इससे मैंगो शेक, केक और अचार भी बनाए जाते हैं। आम जल्द ही बाजार से गायब होने वाले हैं। आज हम आपको आम की एक शानदार डिश बताएंगे, जो सबका दिल जीत लेगी। हम बात कर रहे हैं आम से बनने वाली ब्रेड (Mango Bread) की। घर पर बनाने पर इसमें किसी भी रसायन का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। यह हर प्रकार से लाभदायक है।

मैंगो ब्रेड (Mango Bread) बनाने की  सामग्री

2 पके आम की प्यूरी और कुछ टुकड़े
पिघला हुआ मक्खन – आधा कप
पिसी चीनी – एक कप
वनीला एक्सट्रेक्ट – एक चम्मच
मैदा – एक कप
बेकिंग सोडा – आधी छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर – एक चम्मच
खट्टा मट्ठा – आधा कप
कटे हुए मेवे (अखरोट या बादाम, किशमिश या क्रैनबेरी) – 4 चम्मच

मैंगो ब्रेड (Mango Bread) बनाने की  विधि

– सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें और ब्रेड लोफ पैन को ग्रीस करके अलग रख दें।
– अब एक बड़ी कटोरी में आम, पिघला हुआ मक्खन और बटरमिल्क यानी मट्ठा डालकर हैंड या इलेक्ट्रिक ब्लेंडर से मिक्स करें।
– इस मिश्रण में चीनी व वनिला एसेंस मिलाएं।
– दूसरी बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा व बेकिंग पाउडर को छान लें। इसमें आम वाला मिश्रण धीरे-धीरे डालें। तेजी से मिलाने पर ब्रेड फूलती नहीं है।
– आखिर में बैटर में कटे मेवे डालें और मिक्स करें।
– बैटर को ब्रेड लोफ पैन में डालें और 30-40 मिनट के लिए प्रीहीट ओवन में बेक करें।
– इन्हें निकालने से पहले टूथपिक डालकर चेक करें कि ब्रेड तैयार है या नहीं।
– ब्रेड (Mango Bread) बन जाए तो इसे निकालें और फिर ठंडी होने के बाद स्लाइट कट करें।

Exit mobile version