• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें, जानें सही पूजा विधि

Writer D by Writer D
06/05/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Mohini Ekadashi

Mohini Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस साल मोहिनी एकादशी का व्रत 8 मई 2025 को रखा जाएगा। अगर आप भी मोहिनी एकादशी का व्रत पहली बार रखने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) का व्रत कैसे करना चाहिए और मोहिनी एकादशी व्रत के क्या नियम हैं।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) व्रत कैसे रखा जाता है?

मोहिनी एकादशी का व्रत रखने के लिए कुछ क्रम का पालन करना जरूरी है। अगर आप इन क्रमों को ध्यान में रखकर व्रत रखते हैं, तो आपको एकादशी व्रत का पूरा फल मिल सकता है। मोहिनी एकादशी का व्रत कैसे करें, इसकी विधि नीचे बताई गई है:-

1- सुबह की शुरुआत:- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ-सुथरे कपड़े धारण करें और व्रत का संकल्प लें।

2- भगवान विष्णु की पूजा:- भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं और उन्हें फूल, तुलसी दल, पीले वस्त्र और मिठाई अर्पित करें।

3-पूजा सामग्री:- पूजा सामग्री में फल, फूल, माला, धूप, दीप, नैवेद्य, चंदन, कलावा, घंटी, शंख, पीला कपड़ा, एक चौकी, भगवान विष्णु की प्रतिमा या फोटो, गंगाजल, घी, रूई की बत्ती, मिठाई, श्रृंगार की चीजें, वस्त्र आदि शामिल करें।

4-भगवान को भोग:- एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंचामृत, फल और मिठाई का भोग लगाएं।

5- तुलसी का महत्व:- भगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय होती है, इसलिए भोग में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करें।

6- व्रत कथा:- मोहिनी एकादशी व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए।

7- आरती और भोग:- पूजा करने के बाद आरती करें और भगवान को भोग लगाना चाहिए।

8- माता लक्ष्मी की पूजा:- इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करनी चाहिए।

10- पारण:- द्वादशी तिथि को प्रदोष व्रत से पहले एकादशी का पारण कर लेना चाहिए।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) करने से क्या होता है?

धार्मिक मान्यता है कि मोहिनी एकादशी के पावन दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से समस्त पापों का नाश होता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। मोहिनी एकादशी के दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उसे अक्षय पुण्य की भी प्राप्ति होती है। साथ ही, वह व्यक्ति जन्म और मृत्यु के निरंतर चक्र से मुक्ति पा लेता है। इसके अलावा, मोहिनी एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) क्यों मनाते हैं?

मोहिनी एकादशी के दिन का भक्तों के लिए बहुत महत्व है, क्योंकि भगवान विष्णु इस दिन अप्सरा के रूप में प्रकट हुए थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मोहिनी अवतार धारण किया था। भक्त इस दिन कठोर उपवास रखकर इस एकादशी को मनाते हैं और श्रीहरि विष्णु की पूजा करते हैं।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) पर क्या नहीं करना चाहिए?

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) पर तामसिक भोजन और नशीली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाप लग सकता है और मां लक्ष्मी आपसे अप्रसन्न जा सकती हैं। मोहिनी एकादशी के दिन मांस, शराब, लहसुन, प्याज आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। मोहिनी एकादशी के दिन किसी से भी झगड़ा और विवाद न करें।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) की पूजा में कौन-कौन सी सामग्री लगती है?

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति, लकड़ी की चौकी, पीला कपड़ा, फल, पीले रंग के फूल, धूप, दीप, चंदन, हल्दी, सिंदूर, घी, पान, सुपारी, तुलसी, नारियल, अक्षत, पंचामृत, शकरकंद, मिठाई, गन्ना, सिंघाड़ा, आंवला, मूली, सीताफल, केला और कोई मौसमी फल आदि।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) व्रत के क्या नियम हैं?

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) व्रत रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम हैं जिनका पालन करना चाहिए। एकादशी व्रत के नियम नीचे बताए गए हैं-

– एकादशी व्रत में अन्न का सेवन नहीं करना चाहिए, सिर्फ फलाहार करें या जल ग्रहण करें।
– एकादशी व्रत तीन दिन तक मान्य होता है, दशमी, एकादशी और द्वादशी।
– दशमी के दिन चने-मसूर की दाल, साग और किसी दूसरे घर का कुछ भी नहीं खाना चाहिए।
– एकादशी के दिन कांसे के बर्तन में कुछ भी नहीं खाना या पीना चाहिए।
– एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खासतौर से तुलसी और तिल चढ़ाना चाहिए।
– एकादशी व्रत उत्पन्ना एकादशी से शुरू करना सबसे शुभ माना गया है।
– एकादशी के दिन तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही पत्ते तोड़ने चाहिए।

क्या मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) पर पानी पी सकते हैं?

मोहिनी एकादशी का उपवास निर्जला रखना चाहिए, इस दिन पानी भी नहीं पीना चाहिए। अगर आप निर्जला व्रत न रखकर फलाहार व्रत रख रहे हैं, तो आप पानी पी सकते हैं। मोहिनी एकादशी पर साबुन से नहीं नहाना चाहिए।

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) के व्रत में क्या खाना चाहिए?

– फल (आम, अंगूर, केला, बादाम, पिस्ता आदि)
– साबूदाना, सिंघाड़ा, शकरकंद, आलू और मूंगफली
– कुट्टू के आटे से बनी रोटियां
– दूध और दही
– कुछ प्रकार के मेवे

मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

– चावल
– मसूर दाल
– बैंगन, गाजर, शलगम, पालक, गोभी आदि
– मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन
– तामसिक भोजन
– कांसे के बर्तन में भोजन
– किसी का दिया हुआ अन्न

Tags: mohini ekadashi
Previous Post

बड़ा मंगल कब है, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

Next Post

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 14 IPS का किया ट्रांसफर

Writer D

Writer D

Related Posts

Jagannath Rath Yatra
Main Slider

आज से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

16/07/2026
Nail Art
फैशन/शैली

पैरों के नाखूनों के लिए खास नेल आर्ट

16/07/2026
Tame Hair Flyaways
फैशन/शैली

स्टाइलिश हेयर स्टाइल के लिए ट्राई करें ये तरीके

16/07/2026
Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Next Post
Transfer

यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, योगी सरकार ने 14 IPS का किया ट्रांसफर

यह भी पढ़ें

सीएम योगी ने पीएम मोदी पर आधारित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

23/09/2021
food

कोरोना महामारी ने रेस्टोरेंट और खाने की दुनिया पर क्या-क्या असर डाला

05/12/2020
Banke Bihari Temple

17 अक्टूबर से भक्तों के लिए खुल जाएंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version