Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कपड़े धोने के बाद भी नहीं जाती पसीने की बदबू, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम

Sweat Smell

Smell of Sweat

चाहे गर्मियों का मौसम हो या सर्दियों का, पसीने की बदबू (Sweat Smell) से हमेशा लोगों को परेशान करती है। गर्मियों के मौसम में यह समस्या ज्यादा होती है। कई लोग होते हैं, जिन्हें पसीना बहुत आता है। इसक वजह से उन्हें हर दिन ऑफिस की शर्ट या अन्य कपड़ों को धोना पड़ता है।

पसीने की बदबू (Sweat Smell) इतनी ज्यादा होती है कि कपड़े धोने सभी नहीं जाती। आप अपनी शर्ट की बाजूओं पर चाहें कितना भी साबुन रगड़ लें। लेकिन अगर धोने के बाद शर्ट को स्मेल करेंगे, तो इसमें से आपको पसीने की महक जरूर आएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप पसीने की बदबू को चुटकियों में गायब कर देंगे।

कपड़े को पानी में भिगोकर रखें

– अगर आप जानते हैं कि आपको पसीना बहुत आता है, तो आप अपने कपड़ों को केवल साबुन और पानी से साफ नहीं कर पाएंगे।
– इसके लिए आप कपड़े को धोने से 2 से 3 घंटे पहले भिगोकर रख दें।
– आप चाहें, तो किसी डिटर्जंट पाउडर में इसे भिगोकर रख सकते हैं।
– 2 घंटे बाद जब आप इन कपड़ों को धोएंगे, तो इनसे पसीने की बदबू (Sweat Smell) गायब हो जाएगी।

फिटकिरी

– 10 रुपये की फिटकरी का टुकड़ा एक हफ्ते तक काम आएगा। यह एक ऐसी चीज है, जिससे आप आसानी से कपड़ों से पसीने की बदबू दूर कर सकते हैं।
– इसके लिए आपको फिटकरी को अच्छे से पीस लेना है।
– इसे आप कपड़े धोते समय कपड़ों के अंडरआर्म्स पर लगाएं।
– इसके बाद आप इसपर साबुन लगाएं और हल्के हाथ रगड़ें।
– अब आप इसे साफ पानी से धो लें।
-इस प्रक्रिया को करने के बाद कपड़े से बदबू गायब (Sweat Smell) हो जाएगी।

धूप में सुखाएं

ऐसे कपड़ों को धोने के बाद आपको इन्हें धूप में जरूर सुखाना चाहिए। धूप में सुखाने से पसीने की बदबू उड़ जाती हैं।

डिटर्जंट पाउडर में मिलाएं नींबू का रस

– कपड़ों से पसीना की बदबू (Sweat Smell) साफ करने का यह तरीका भी सबसे अच्छा है।
– कई लोगों के कपड़ों पर पसीने की वजह से पीला दाग पड़ जाता है।
– नींबू की मदद से पसीने का दाग भी साफ हो जाएगा और बदबू भी खत्म हो जाएगी।
– इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 चम्मच डिटर्जंट पाउडर लेना है और उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाना है।
– इसे आप अच्छे से मिलाएं और कपड़ों के पसीने वाले हिस्से पर लगाएं।
– फिर हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

Exit mobile version