• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में अपनी स्किन की ऐसे करें देखभाल

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
skin care

स्किन केयर

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों का मौसम में सही देखभाल न होने पर त्वचा फटने लगती हैं। इस मौसम में त्वचा सूख जाती है और इसका सबसे अधिक असर कोहनी, घुटने और ऐड़ी पर दिखाई देता हैं, जिससे निजात पाने के लिए कुछ टिप्स अपनाने चाहिए। वीएलसीसी के डर्मेटोलॉजी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. डीजेएस तुला ने कहा, “त्वचा का सर्दियों में बचाव करने के लिए यह जरूरी हैं, कि पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन किया जाए।

इससे आपके शरीर में नमी बनी रहती और सूखेपन से बचाव होता है। ठंड के मौसम में कॉफी और चाय से परहेज करें, क्योंकि ये त्वचा की सुंदरता के लिए सहायक नहीं हैं। ग्रीन टी एक बेहतर विकल्प हैं , क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव होते हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।” उन्होंने कहा, “गर्मी हो या सर्दी त्वचा की सफाई अनिवार्य हैं। अगर त्वचा साफ करने के बाद थोड़ी कठोर हो जाती है, तो शायद इसका मतलब यह हो सकता हैं, कि त्वचा पर इस्तेमाल किया गया क्लिंजर सही नहीं हैं।

सर्दियों में तेल आधारित क्लिंजर का प्रयोग करें, क्योंकि यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता हैं।” डॉ. डीजेएस तुला ने कहा, “गर्म पानी से स्नान करने से बचें और कम गर्म पानी का उपयोग करें। ठंडे पानी से स्नान करना त्वचा के लिए ज्यादा फायदेमंद होता। स्नान करने के बाद मॉइस्चराइजिंग आवश्यक , अन्यथा त्वचा की सतह पर दरारें दिखाई दे सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि सर्दियों में लोग शरीर को गर्म रखने के लिए हीटर का इस्तेमाल करते हैं।, पर यह त्वचा के सूखेपन का कारण बन सकता हैं।, इसलिए हीटर के पास ज्यादा देर तक न बैठें और छोटे अंतराल के बाद खुले में जाएं. महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए ब्लीच का उपयोग करती हैं। ब्लीच एक भयानक रसायन है जो त्वचा से प्राकृतिक तेल को सोखता है, जिससे त्वचा छिल और जल जाती हैं, इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

डॉ. तुला ने कहा कि यह सोच गलत हैं, कि सर्दियों में सूरज कि किरणों से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता हैं, ऐसा नहीं हैं, और गर्मियों में सनस्क्रीन लगाना जितना आवश्यक है उतनी ही सर्दियों में भी है. बहुत से लोग मानते हैं, कि सर्दियों के अंधेरे दिनों में सूर्य नहीं होता हैं, लेकिन वास्तव में सूर्य की हानिकारक यूवी किरणें बादलों को पार कर सकती हैं, और नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए घर से बहार जाने से शरीर पर स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाना जरूरी हैं।

उन्होंने कहा, “सर्दियों में फल, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती हैं,  और साथ-साथ आपकी त्वचा को चमकने में भी मदद करती हैं, त्वचा की सुंदरता के लिए गाजर का सेवन करें। यह विटामिन-ए का समृद्ध स्रोत हैं, और यह आपके लिए सुंदरता के एजेंट जैसा है. मछली, अंगूर, एवोकैडो ब्रोकोली और बेरी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।”

Tags: Skin Care Tipswinter
Previous Post

पान में इस्तेमाल किये जाने वाले चूने के फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

Next Post

ऐसे करें लम्बे बालों की देखभाल, नहीं होगा कोई नुकसान

Writer D

Writer D

Related Posts

remedies for constipation
फैशन/शैली

कब्ज की समस्या में करें ये घरेलू उपाय

16/05/2026
फैशन/शैली

हद से ज्यादा हँसना भी हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक

16/05/2026
yogasan for glowing skin
फैशन/शैली

40 की उम्र में चेहरे पर पाए 25 जैसा ग्लो, डेली करें ये काम

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Pineapple
फैशन/शैली

शरीर में इस कमी को पूरा करता है अनानास, जानिए और फायदे

16/05/2026
Next Post

ऐसे करें लम्बे बालों की देखभाल, नहीं होगा कोई नुकसान

यह भी पढ़ें

सरकार बनने पर परिवार की एक महिला को रोजगार देंगे: संजय सिंह

26/09/2021
Mango Stuffed Malai Kulfi

मैंगो मलाई कुल्फी से तपती गर्मी को बनाएं Cool-Cool

07/05/2026

UP Election Result: यूपी में बीजेपी ने 203 सीटों पर बनाई बढ़त

10/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version