• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दूसरों पर निर्भर देश कैसे होगा विकसित: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
18/08/2023
in उत्तर प्रदेश, बांदा, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आज कहा कि देश आज भी दूसरों की विदेशी कंपनियों पर निर्भर है। ऐसे में देश कैसे विकसित हो सकता है।

सपा प्रमुख बांदा नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के मैदान में समाजवादी पार्टी द्वारा जन जागरण हेतु आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लाल किले से विकसित भारत के सपने दिखाए जा रहे हैं जबकि हम दूसरों पर निर्भर हैं विदेशी कंपनियां यहां साबुन ,तेल, कपड़े, दाल आदि सभी कुछ बेच रही हैं और हम केवल डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहे हैं। दूसरे देशों में निर्भरता के बाद हमारा देश कैसे विकसित हो सकता है।

उन्होंने (Akhilesh Yadav) अपने संबोधन में बिना नाम लिए प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी कई बार निशाने पर रखा।

जन जागरण हेतु आयोजित दो दिवसीय सपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने कार्यकर्ताओं को सचेत किया और कहा कि पिछले ब्लॉक प्रमुख ,जिला पंचायत अध्यक्ष और निकाय नगर निकाय चुनाव में क्या हुआ यह सभी ने देखा है और इस बार अगर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो वे हमसे वोटों का भी अधिकार छीन लेंगे। इसलिए सभी सावधान रहें और अबकी बार उन्हें प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर हराए।

पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) ने आरोप लगाया कि जहां सपा का झंडा लगा है हुई वहीं बुलडोजर चल रहा है। उन्होंने पूछा कि भाजपा वालों के अवैध मकान कहां- कहां नहीं बने है। लखनऊ से दिल्ली तक उनके बड़े बड़े नर्सिंग होम और माल के नाम पर आठ – आठ मंजिला भवन अवैध खड़े हैं। आगे समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर उनके ऊपर भी बुलडोजर चल सकता है। क्योंकि न तो बुलडोजर के पास दिमाग होता है और न ही आईएएस व आईपीएस अधिकारी किसी के होते हैं। जिसकी सरकार व उसके साथ होते हैं। जब हमारी सरकार थी। वे हमारे साथ थे। आज भाजपा की सरकार के साथ हैं।

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। भाजपा शासनकाल में ही बना 2 हजार रुपए का नोट भी अब बंद हो गया और 2- 2 हजार के नोट उनकी तिजोरी में चले गए।

उन्होंने कहा कि किसानों को सम्मान निधि तो दी जा रही है लेकिन 2000 रूपये तिमाही दिए जाने वाली सम्मान निधि की वसूली घर घर पर मीटर लगाकर एक से डेढ़ हजार रुपये तक विद्युत बिल प्रतिमाह वसूला जा रहा है।उन्होंने कहा कि किसी भी किसान की न तो आय बढ़ी है और न ही दुगनी हुई है। किसान का गेहूं 20 रूपये किलो बिक रहा है और आटा महंगा हो गया है।सपा प्रमुख ने यह भी सवाल किया कि टमाटर महंगा होने पर फायदा किसानों को मिला है या अन्य को।

जन जागरण हेतु समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, चित्रकूट विधायक अनिल प्रधान सहित समाजवादी पार्टी के अनेकों पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavbanda newsup news
Previous Post

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Next Post

दहेज उत्पीड़न व हत्या के चार दोषियों को दस साल की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

fire
Main Slider

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

22/10/2025
Uma Bharti
Main Slider

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

22/10/2025
Savin Bansal
Main Slider

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

22/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी: मुख्यमंत्री

22/10/2025
Bhagirath Manjhi did not get the Congress ticket.
Main Slider

‘माउंटेन मैन’ के बेटे को कांग्रेस ने दिया झटका, टिकट की उम्मीद पर पानी फिरा!

22/10/2025
Next Post
Dowry

दहेज उत्पीड़न व हत्या के चार दोषियों को दस साल की सजा

यह भी पढ़ें

भारी बर्फबारी Heavy snowfall

भारी बर्फबारी से कश्मीर में जनजीवन अस्त-व्यस्त

06/01/2021
ICAI CA

इस दिन से डाउनलोड करें बीएड एग्जाम के एड्मिट कार्ड, दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

09/07/2021
Power cut

विधानसभा कार्यवाही के दौरान परिसर में 3 मिनट के लिए गुल हुई बिजली

31/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version