Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जापान में रिलीज होगी ऋतिक रौशन की फिल्म ‘सुपर 30’

hrithik roshan

hrithik roshan

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की सुपरहिट फिल्म ‘सुपर 30’ जापान में रिलीज होगी।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुयी थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म गणितज्ञ और सुपर-30 (Super 30) के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है।

सुपर-30 एक प्रसिद्ध संस्थान है, जिसे आनंद खुद चलाते हैं, जिसमें गरीब बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT)-जेईई जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। फिल्म में ऋतिक (Hrithik Roshan)  ने आनंद कुमार की भूमिका निभायी है।

‘सुपर 30’ (Super 30)  जापान में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 23 सितंबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।जापान में यह फिलहाल 31 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। आनंद कुमार जापान में काफी पॉपुलर रहे हैं। इस फिल्म के लिए जापानी भाषा में सब टाइटल सती ने लिखे हैं।

आज से पश्चिम उत्तर प्रदेश के दौरा करेंगे सीएम योगी

2009 में जापान की ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फूजिवारा ने आनंद कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। जापान की एक यूनिवर्सिटी ने अपने मैनेजमेंट के लिए सुपर 30 की कहानी से प्रेरित होकर एक बुक भी छापी थी। यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट की बुक में सुपर 30 पर एक चैप्टर भी है।

Exit mobile version