Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में भीषण धमाका, 15 की मौत 20 से अधिक घायल

फैक्ट्री में ब्लास्ट

आंध्र प्रदेश : एग्रो फैक्टरी में बॉयलर पाइप में धमाका, एक श्रमिक की मौत, दो झुलसे

काबुल। अभी कुछ दिन पहले ही आतंकवादियों ने राजधानी काबुल में कार में बम विस्फोट कर यहां के डिप्टी गवर्नर महबूबुल्लाह मोहेबी और उसके सहायक की हत्या कर दी थी। हत्या के समय डिप्टी गवर्नर के साथ दो सुरक्षाकर्मी थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने बताया था कि हत्या में स्टिकी बम का इस्तेमाल किया गया था। जो कि कार में लगा दिया गया था। इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली थी।

हाजिर बाजार में सोने में मामूली तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें क्या चल रहे हैं रेट

अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में एक भीषण विस्फोट हो गया। इस बड़े बम हादसे में 15 नागरिकों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। इस भीषण हादसे की जानकारी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने दी है। अफगानिस्तान के सरकारी मीडिया यानी टोलो न्यूज के अनुसार विस्फोटक एक बाइक पर रखा गया था। गजनी प्रांत के गेलन जिले के अघो जन गांव में एक घर के पास ही इस बाइक को पार्क किया गया था जहां लोगों एक समूह इकट्ठा था। ये लोग कुरान के पाठ के लिए यहां आए थे और तभी भीषण धमाका हो गया।

Exit mobile version