Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कांच फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

fire brokeout

fire brokeout

फिरोजाबाद थाना दक्षिण क्षेत्र अन्तर्गत एक कांच फैक्ट्री में रविवार को आग लग गई। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घन्टों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। आग से लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

थाना दक्षिण क्षेत्र पत्थर वाली गली स्थित आदर्श ग्लास फैक्ट्री में कांच की भट्टी लीक होने से भयंकर आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सेना को बेची जाने वाली 165 बोतल शराब बरामद, ITBP का जवान गिरफ्तार

सूचना पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां व नगर विधायक मनीष असीजा, पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गये। आग काफी विकराल लगी थी। मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि पत्थर वाली गली स्टेशन रोड पर आदर्श ग्लास उद्योग के नाम से फैक्ट्री है यहां फैक्ट्री के बेसमेंट में कांच की भट्टी लीक होने के कारण यहां गत्ता रखा हुआ था। इस कारण आग फैल गयी। आग पर काबू पा लिया गया है।

Exit mobile version