Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिहायशी छप्परों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति हुई खाक

massive fire in ferry

fire in ferry

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के खुटहन इलाके के शाहपुरसानी गांव में गुरुवार की आधी रात आग लगने की घटना ने तबाही मचा दी। 12 रिहायशी छप्परों के घर को आग ने आगोश में ले लिया जिससे लाखों का खाद्यान्न व घरेलू सामान राख हो गया। पुलिस ने अग्निशमन दस्ते तथा ग्रामीणों की मदद के आज सुबह किसी तरह आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार शाहपुरसानी गांव निवासी राज कुमार नाविक अपने चार बेटों और बहुओं के साथ बस्ती से दूर खेत में मिट्टी की दीवार बनाकर रखे गए छप्परों में रहता है।

लोक निर्माण विभाग के नए विभागाध्यक्ष बने प्रदीप कुमार सक्सेना

बीती रात 12 बजे के बाद अचानक एक रिहायशी छप्पर में आग लग गई। लौ उठता देख परिवार के लोगों की नींद खुल गई और लोग छप्पर में मवेशियों को खोलकर आग बुझाने में जुट गए। शोर सुनकर आस-पास के गांवों के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

अग्निशमन दस्ता जब तक आग पर काबू पाता। आग ने 12 मड़हों को आगोश में ले लिया। भुक्तभोगी के अनुसार लगभग डेढ़ लाख की क्षति हुई है। जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह राजस्व कर्मी ने भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।

Exit mobile version