Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिया चक्रवर्ती की जमानत पर बोलीं हुमा कुरैशी- शर्म करो, एक लड़की की जिंदगी खराब कर दी

huma kuraishi

हुमा कुरैशी

नई दिल्ली| रिया चक्रवर्ती के जेल से बाहर आने के बाद कई सेलेब्स ने इस पर अपने रिएक्शन दिए हैं। अब इस मामले पर हुमा कुरैशी ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

हुमा ने लिखा, ‘सभी को रिया चक्रवर्ती से माफी मांगनी चाहिए। इस बात की जांच की जाए कि वे कौन लोग थे जिन्होंने मर्डर की थ्योरी फैलाई थी। शर्म आनी चाहिए कि एक लड़की और उसके परिवार की जिंदगी को अपने एजेंडा के लिए खराब कर दी।’

इससे पहले फरहान अख्तर ने ट्वीट किया था, ‘कोई एंकर बुरे बर्ताव के लिए रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से माफी मांगेंगे। ऐसा नहीं लगता लेकिन उन्हें अभी गोलपोस्ट शिफ्ट करते हुए देखें। वे इसके लिए कुख्यात हैं।’

माधुरी दीक्षित और पति डॉ नेने का ये मज़ेदार वीडियो हो रहा है वायरल

शिबानी दांडेकर ने ट्वीट किया, ‘रिया चक्रवर्ती को आखिरकार एक महीने बाद बेल मिल गई। वह हमारे कुछ प्रमुख टीवी न्यूज चैनलों की अगुवाई में बेहद गलत व्यवहार का विषय रही हैं।’

रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने हाल ही में बताया  कि रिया ने जेल में अपना समय कैसे बिताया। सतीश ने कहा, ‘रिया जेल के कैदियों के लिए योग क्लासेज संचालित करती थीं। वह जेल में कैदियों को योगा सिखाया करती थीं। उन्होंने खुद को जेल के मुताबिक एडजस्ट कर लिया था क्योंकि कोरोना महामारी के कारण उन्हें घर का खाना नहीं मिल सकता था। वह एक सामान्य महिला की तरह ही कैदियों के साथ रहती थीं।’

Exit mobile version