Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उपलों के जले हुए ढेर से मानव हड्डियां मिलने से मचा हड़कंप

human bones

human bones

शामली। जनपद में गोबर के उपलों के जले हुए ढेर में शनिवार को मानव की हड्डियां (Human bones) मिलने से सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल की।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि जिले में झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव श्यामली में फोरेंसिक टीम ने उपलों के जले ढेर से बरामद हड्डियों को अपने कब्जे में ले जांच शुरु कर दी है। टीम ने राख के ढेर से चूड़ी व कंगन भी बरामद किये। इससे पुलिस का अनुमान है कि ये हड्डियां किसी महिला की हैं।

झा ने बताया कि गांव श्यामली-श्यामला व नया गांव के बीच बनी राजवाहे की पटरी पर भंवरसिंह नामक किसान के खेत में लगाया गया उपलों का ढेर आज सुबह जला हुआ मिला। भंवर की पत्नी केला देवी को जले उपलों में कुछ मानव हड्डियां (Human bones) नजर आयी। उसने इसकी सूचना अपने पति भंवर सिंह को दी।

इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी। झा ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर फोरेंसिंक टीम व डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। झा ने बताया कि हड्डियों का पंचनामा भरकर उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि मृतक की आयु व लिंग के संबंध में जानकारी मिल सके।

Exit mobile version