Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर में पैदा होगा इंसानी मांस, खाकर प्रोटीन की जरूरत पूरी कर सकेंगे लोग

human flesh

human flesh

वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने खाने के लिए ओरोबोरोस (Ouroboros) नाम की एक किट का ईजाद किया है। इसकी मदद से अब हम इंसान की कोशिकाओं की मदद से खाने योग्‍य मांस पैदा कर सकते हैं। वैज्ञानिक इसे इंसानों का कृत्रिम मांस बता रहे हैं। इंसानों द्वारा खुद का मांस घर पर तैयार करना एक नई तकनीक की मदद से मुमकिन हो पाया है। इस किट का नाम ओरोबोरोस इसलिए रखने की भी एक वजह है। दरअसल, ओरोबोरोस एक तरह का सांप होता था जो अपनी ही पूंछ खाता था।

ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर आंवला आपके स्वास्थ्य के लिए है इस तरह से गुणकारी

रूसी समाचार संगठन स्‍पु‍तनिक के मुताबिक इस तकनीक का ईजाद करने कंपनी ओरोशेफ इंक ने कहा है कि वह उपभोक्‍ताओं को अपनी ही कोशिका से मांस पैदा करने की इस तकनीक से जुड़ी हर सुविधा मुहैया कराएगी। इसमें स्‍वस्‍थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए पोषक तत्‍व, ढांचा और किचन के अंदर से खाने योग्‍य बनाने के लिए हर जरूरी सामान मुहैया कराएगी। इसके अलावा टूल्‍स और साजोसामान भी देगी।

Exit mobile version