Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इंसानियत शर्मसार : 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

gangrape with old woman

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पड़ोस में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान में मजदूरी करने के लिए सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के चड़वा बरवां गांव का एक मजदूर आता था।

सोनभद्र में सीआईएसएफ के आठ जवानों समेत कुल 71 कोरोना पाजिटिव मिले

शुक्रवार की रात वह मजदूर दीवार फांदकर घर में घुस गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया।

शनिवार को पीड़िता के पुत्र के तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version