Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मासूम के साथ हैवानियत : दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला, एम्स में भर्ती, हालत नाजुक

दुष्कर्म

मासूम के साथ हैवानियत : दुष्कर्म के बाद जानलेवा हमला, एम्स में भर्ती, हालत नाजुक

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में एक 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद बच्ची को जान से मारने की कोशिश की गई। घटना मंगलवार की बताई जा रही है और बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस की मिली जानकारी के अनुसार, मंगलावार को पश्चिम विहार में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया। उसे गंभीर हालत में संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

एम्स के डॉक्टरों ने जब बच्ची को पहली बार देखा तो उनकी भी रूह कांप गई। बच्ची के साथ बेइंतहा दरिंदगी की गई। रेप के बाद आरोपी ने धारदार हथियार से बच्ची के सिर, हाथ, पैर, पेट और पूरे शरीर पर कई वार किए हैं। जिससे बच्ची का जिस्म गहरे जख्मों से भर गया है। पुलिस के मुताबिक वारदात के वक्त बच्ची घर में अकेली थी, उसके मां-बाप घर पर नहीं थे।

बेरूत में हुआ भीषण विस्फोट, एक झटके में गई सैकड़ों की जान, देखें दिल दहला देने वाला ये Video

एम्स के डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं। बच्ची के निजी अंग में भी जख्म हैं। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस बात की भी जांच की जा रही है कि इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक था या उसके साथ कोई और भी इसमें शामिल था।

Exit mobile version