Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसी भी काम को करने से पहले मनुष्य जरूर करे ये एक चीज

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियों और विचारों को जिसने भी जीवन में जगह दी वो सफलता के पथ पर अग्रसर है। अगर आप भी सफलता के मार्ग पर चलना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य के इन विचारों को जीवन में गांठ बांध लें। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार आवश्कयता के अनुसार साधन जुटाने पर आधारित है।

“समस्त कार्य पूर्व मंत्रणा से करने चाहिए।” आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि कोई भी कार्य सोच समझकर ही करना चाहिए। बिना सोचा समझा काम आपके लिए मुसीबत बन सकता है। कई बार ऐसा होता है कि हम लोग किसी भी काम को करते वक्त सौ बार सोचते हैं तो कई बार एक मिनट के लिए भी नहीं सोचते। आचार्य चाणक्य का कहना है कि कोई काम बड़ा काम हो या फिर छोटे से छोटा दोनों ही परिस्थितियों में काम करने से पहले जरूर सोचें। हड़बड़ाहट में किया गया कोई भी काम आप पर भारी पड़ सकता है।

जीवन में कई बार ऐसा होता है कि कुछ फैसलों को लेने से पहले आपको सोचने समझने का बिल्कुल भी वक्त नहीं मिलता। वही समय होता है अपने दिमाग का इस्तेमाल कर ऐसा फैसला लें जो आपके लिए रास्ता आसान बना दें। एक सही फैसला न केवल आपको खुश कर देगा बल्कि आपके परिवार को भी खुशियों से भर देगा।

मनुष्य की प्रवृत्ति अपने आप को दूसरे से ज्यादा समझदार दिखाने की होती है। ऐसे में कई बार वो दूसरों की आंखों में खुद को सबसे अच्छा साबित करने के लिए बिना विचार किए कार्य करता है। अगर ये कार्य सही साबित हो गया तो ठीक वरना एक चूक की सजा जिंदगी भर भुगतनी पड़ती है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि समस्त कार्य पूर्व मंत्रणा से करने चाहिए।

Exit mobile version