पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित विधायक हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के बयानों से सियासत गरमा गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। ऐसे में हुमायूं कबीर ने चेतावनी दी है कि वह 14 फरवरी को वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बेरहामपुर टेक्सटाइल मोड़ से एसपी कार्यालय तक मार्च करेंगे। इसके साथ ही कॉलर पकड़कर वे जवाब मांगेंगे। बुधवार (11 फरवरी) को बाबरी मस्जिद का काम भी शुरू हुआ है।
बुधवार को ही बाबरी मस्जिद का काम शुरू हो चुका है। कबीर की मानें तो इस मस्जिद के काम को पूरा होने में 2 सालों का समय लगेगा। सुबह निर्माण सामग्री लेकर जा रहे ट्रक भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोक दिए गए थे। इसी के बाद विवाद हो गया। पुलिस की मानें तो तनाव रोकने के लिए ट्रकों को रोका गया था।
हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) ने बीजेपी नेता अर्जुन सिंह पर भी निशाना साधते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कबीर ने कहा कि जिले में जमीन और संपत्ति के मामलों में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। कबीर ने साफ तौर पर कहा कि मैं कोई नोटिस नहीं दूंगा। मैं एक लाख लोगों को लाऊंगा।
हुमायूं ने कहा कि मैं 14 तारीख को उनका कॉलर पकड़कर जवाब लूंगा। लालगोला OC अतनु दास ने उस इलाके के ड्रग डीलरों से 20 करोड़ लिए हैं। जब तक ममता बनर्जी उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई नहीं करतीं, तब तक मुर्शिदाबाद ज़िले में लॉ एंड ऑर्डर की हालत कहां तक पहुंचती है, इसके लिए मुख्यमंत्री ज़िम्मेदार होंगे। वह कितनी गोलियां चलाएंगे? हममें से कितने लोगों ने बंगाल के सॉकेट्स की आवाज़ नहीं सुनी है। जब हम पर गोलियां चलेंगी, तो हम भी उस दिन समझ जाएंगे कि कौन कहां रहता है, जब हम उनसे बंगाल के सॉकेट्स चार्ज करने को कहेंगे।
6 दिसंबर को रखी थी बाबरी मस्जिद की नींव
हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की भरतपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह तृणमूल कांग्रेस से चुनकर आए थे। हालांकि पार्टी ने उन्हें बाबरी मस्जिद को लेकर बाहर कर दिया था। हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुद की पार्टी जनता उन्नयन पार्टी बना ली है। वे लगातार ममता सरकार और बीजेपी पर हमलावर हैं। ऐसे में साफ हैं कि आने वाले दिनों में सियासी पारा हाई हो सकता है।
