Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

झारखंड की हुनरमंद लड़कियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर : हेमंत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के बच्चों को प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की लड़कियां स्वास्थ्य के क्षेत्र में अलग पहचान बनायेंगी।

श्री सोरेन ने बुधवार को चान्हो नर्सिंग कौशल कॉलेज की छात्राओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रांची के चान्हो के अतिरिक्त चाईबासा, सरायकेला, साहेबगंज में भी बच्चियों को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द वहां की भी हुनरमंद लड़कियां आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की लड़कियां अलग पहचान बनायेंगी। ”

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस गैंगरेप मामला, CBI जांच की मांग

मुख्यमंत्री ने कहा, “आपका प्रशिक्षण पूरा हुआ, जिसकी परिकल्पना आप सभी ने की थी। वह भी पूर्ण हुआ। यह हर्ष का दिन है। बतौर नर्स नव जीवन का शुभारंभ आपके जीवन में हो रहा है। यह सुखद है कि आप सभी पढ़ लिखकर झारखण्ड के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई कड़ी के रूप में जुड़ कर महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।”

इस मौके पर राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि चान्हो नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का प्रशिक्षण पूर्ण हुआ। आज उन्हें नियुक्ति पत्र मिल रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में लड़कियों को प्रशिक्षण देने का कार्य निरंतर संचालित है। इसे और बेहतर करना है, ताकि गरीब परिवार की बच्चियों को अवसर मिले और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर से ईदगाह हटाने की याचिका मथुरा कोर्ट ने की खारिज

कार्यक्रम के दौरान श्री सोरेन एवं मंत्रियों ने प्रशिक्षण प्राप्त 35 बच्चियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

इस मौके पर राज्य के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ राजीव अरुण एक्का, सचिव अमिताभ कौशल, आदिवासी कल्याण आयुक्त हर्ष मंगला समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version