• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल पहुंचा तूफान यास, यूपी के जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Writer D by Writer D
26/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र
0
weather updates

weather updates

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान यास ने अपना रौद्र रूप ले लिया है। जिसका व्यापक पैमाने पर असर पड़ने की आशंका है। उत्तर प्रदेश में भी यास का प्रभाव देखने को मिलेगा।

हालांकि, तूफान का आंशिक असर पूर्वी यूपी के जिलों में देखने को मिलना शुरू हो गया है। बिहार और झारखंड की सीमा से लगे प्रदेश के जिलों में सुबह से मौसम का मिजाज हल्का बदल गया है। इन जिलों में हल्की बदली छाई हुई है। अनुमान के मुताबिक, समय बीतने के साथ इसका असर बढ़ता जाएगा। अगले 24 घंटे बाद बारिश और तेज आंधी आने का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक तूफान यास की वजह से 27, 28 और 29 मई को पूर्वी यूपी के जिलों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश संभव है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। सबसे ज्यादा असर बिहार और झारखंड की सीमा से सटे जिलों में देखने को मिलेगा। वैसे आंधी और बारिश का यह सिलसिला गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और चंदौली से लेकर लखनऊ और इसके आसपास तक के जिलों में देखने को मिलेगा। यह जरूर है कि पूर्वी यूपी से शुरू होकर पश्चिमी यूपी तक बढ़ते हुए तूफान का असर कम होता दिखाई देगा। यानी पूर्वी यूपी और तराई के जिलों में ज्यादा जबकि पश्चिमी यूपी में इसका बहुत कम असर देखने को मिलेगा।

रौद्र हुआ यास, कपिल मुनि मंदिर में घुसा समुद्र का पानी, लोगों में मची भगदड़

अभी तक के अनुमान के मुताबिक 30 और 31 मई को भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि तब तक तूफान का असर बहुत धीमा पड़ जाएगा। 1 जून से मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, इस बारे में मौसम विभाग बाद में अनुमान जारी करेगा लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जून से मौसम का मिजाज बदल सकता है।

तूफान के असर की वजह से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। पिछले दिनों ताऊ ते तूफान के असर की वजह से दिन और रात के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी। इस बार भी 3 दिनों तक आंधी बारिश के जारी रहने से तापमान में काफी गिरावट देखी जा सकती है। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे जबकि रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज किया जाएगा।

Tags: cyclone 'yass' newscyclone 'yass' updatescyclone Yass livecyclone Yass tracking
Previous Post

काला दिवस पर सरकार का पुतला फूंक कर किसानों ने किया प्रदर्शन

Next Post

मझगांवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Former MLA Rohit Reddy tests positive for drugs
Main Slider

तेलंगाना में ‘रेव पार्टी’ का पर्दाफाश! पूर्व विधायक ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव, पुलिस पर चली गोली

15/03/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस और सपा कभी भी बहुजन समाज की हितकारी नहीं: मायावती

15/03/2026
CM Yogi's letter to the people of UP
Main Slider

चैत्र नवरात्रि से पहले मुख्यमंत्री योगी की अपील, प्रदेशवासियों को लिखी पाती

15/03/2026
NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026
Two people died due to roof collapse
Main Slider

जयमाला की स्टेज पर ‘मौत’ का साया, दो घरों में पसरा सन्नाटा

15/03/2026
Next Post
cm yogi

मझगांवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सीएम योगी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

यह भी पढ़ें

Hari Pratap Singh

पूर्व भाजपा विधायक हरि प्रताप सिंह का निधन, प्रतापगढ़ में दौड़ी शोक की लहर

24/05/2024
प्लास्टिक फैक्टरी में धमाके से चार की मौत Four killed in a blast in a plastic factory

सीरिया : विस्फोट में 3 बच्चों की मौत, दो अन्य घायल

21/08/2020
सदाकत आश्रम में IT की रेड

सदाकत आश्रम में IT की रेड, वाहन से 8.5 लाख बरामद, कांग्रेस से मांगा स्पष्टीकरण

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version