Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छेड़छाड़ से आहत युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Suicide

Suicide

हरदोई। पिता के लिए खाना लेकर जा रही युवती को एक शोहदे ने पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छेड़छाड़ से आहत हुई लड़की ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उल्लेखनीय है कि मल्लावां कोतवाली के कन्थरी गांव निवासी शंकर के आमने-सामने दो मकान है। गुरुवार को देर शाम शंकर की 19 पुत्री पिता के लिए खाना लेकर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में गांव का अजीत जो कि पहले से घात लगाए बैठा हुआ था।

अजीत ने किशोरी को पकड़ कर उससे छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े। इसी बीच शोहदा फरार हो गया। किशोरी ने सारी दास्तान अपने पिता को बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे अजीत को आज गिरफ्तार कर लिया।

उधर छेड़छाड़ से आहत किशोरी ने शुक्रवार को सायंकाल घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Exit mobile version