Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

फिरोजाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस टीम ने रविवार को फावड़ा से प्रहार कर पत्नी की हत्या (Murder) करने वाले हत्यारोपी पति को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार (Arrested) किया है।

थानाध्यक्ष नसीरपुर संजुल पाण्डेय पुलिस टीम के साथ रविवार को क्षेत्र में गस्त पर थे, तभी उन्होंने सूचना पर हत्यारोपी अभियुक्त राजकुमार पुत्र रजिस्टर सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना नसीरपुर को अभियुक्त के खेत ग्राम करनपुर से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार (Arrested) अभियुक्त अभियुक्त राजकुमार का 31 दिसम्बर 2022 को सरसों के खेत पर पत्नी मुन्नी देवी से जमीन व पारिवारिक समस्याओं को लेकर झगड़ा हो गया था।

जिससे कुपित होकर राजकुमार ने अपनी पत्नी मुन्नी देवी की फावड़े से सिर पर कई बार प्रहार करके हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक फावड़ा रक्त रंजित मिट्टी से सना हुआ (आला कत्ल) बरामद किया है।

Exit mobile version