Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की हत्या मामले में पति गिरफ्तार

Shweta Singh

Shweta Singh

बांदा। जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर (Shweta Singh) की बुधवार को हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मृतका के पति भाजपा किसान मोर्चा के नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक वीडियो के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर (Shweta Singh) की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया था। घटनास्थल में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी साक्ष्य संकलित किए थे।

इस बीच मृतका के भाई ओंकार सिंह द्वारा श्वेता सिंह (Shweta Singh) के पति दीपक सिंह गौर सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया था।

इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य संकलन करना शुरू किया। घटना के बाद से फरार चल रहे मृतका के पति दीपक सिंह गौर के बारे में पुलिस को आज जानकारी मिली कि वह भागने के फिराक में है यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे बांदा कपसा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया है और उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मामले में नामित तीन अन्य अभियुक्तों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य मिलते ही उनकी भी गिरफ्तारी की जा सकती है।

मुठभेड़ में टॉप टेन बदमाश गिरफ्तार

बताते चलें कि, बुधवार को जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की लाश उनके कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली थी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया था। लेकिन मृतका के ओंकार सिंह द्वारा मृतका के पति दीपक सिंह, ससुर राज बहादुर सिंह रिटायर्ड आईजी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता जेठ धनंजय सिंह और सास पुष्पा के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में मृतका की बेटियों ने पिता सहित अभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पटियाला में पहुंची बवाल की आग, जमकर चले ईंटें और तलवारें

Exit mobile version