• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ हाईकोर्ट में पत्नी को पति ने पीटा, 70 टुकड़े कर गोमती में फेंकने की दी धमकी

Writer D by Writer D
23/04/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Garun Puran

Garuda Purana: What punishment does a person who is cruel to his wife get?

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ हाइकोर्ट में एक महिला को उसके पति ने जमकर पीटा (Beat) । इतना ही नहीं, आरोपी पति ने उसे 70 टुकड़े कर गोमती नदी में फेंकने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर विभूतिखंड थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर इतिश्री कर ली। पीड़ित महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज कर न्याय के मंदिर में हुए अन्याय को लेकर इंसाफ मांगा है।

लखीमपुर की रहने वाली एक महिला का लखनऊ हाइकोर्ट में पति से दहेज की मांग को लेकर चल रहे विवाद मामले में शुक्रवार को मेडिएशन में तारीख थी। महिला न्याय के मंदिर में ससुरालीजनों से सुलह के लिए पहुंची। लेकिन यहां पर उसके पति ललित मोहन जायसवाल ने न्याय के मंदिर में उससे मारपीट (Beat) शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान आग बबूला पति ने बाल नोंच कर उसे घसीटा और 70 टुकड़े कर गोमती नदी में फेंकने की धमकी दी। कोर्ट परिसर में पति और ससुराली जनों द्वारा अमानवीय हरकत पर पीड़ित ने विभूतिखंड थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी ने मामले में आरोपी पति व अन्य लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। वहीं आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़िता और उसके परिवार को जान का खतरा सता रहा है। पीड़िता ने मामले में न्याय की मांग की है।

गौरतलब है कि बीते साल लखीमपुर की महिला का विवाह लखनऊ में रहने वाले ललित मोहन जायसवाल से हुआ था। शादी के बाद से पति और ससुरालीजनों द्वारा बहू से दहेज में जमीन और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही थी। इसे लेकर पीड़ित महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में दोनों के बीच मेडिएशन (परिवारिक कोर्ट) में समझौते को लेकर प्रकरण चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को महिला जब तारीख पर यहां आई तो पति ने पिटाई करते हुए उसे जान से मारकर टुकड़े कर गोमती में फेंकने की धमकी दी है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर पीड़ित महिला ने असंतोष व्यक्त किया है।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Next Post

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
shot
उत्तर प्रदेश

मातम में बदली बर्थडे पार्टी, 7वीं के छात्र की गोली लगने से मौत

03/03/2026
Next Post
Arms Factory

शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक समेत तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Atiq Ahmed

अतीक और अशरफ से पूछताछ के लिए एटीएस टीम प्रयागराज पहुंची

14/04/2023
kitchen

घर के इस हिस्से में न बनवाएं किचन, पड़ता है बुरा असर

18/04/2025
Pandey-Chintu-film-Piya-Milan-Chauraha

भोजपुरी फिल्म पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर यू ट्यूब पर रिलीज

10/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version