• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब छोड़ने के लिए कहना पड़ा भारी, पति ने छुरी से काट दी नाक

Writer D by Writer D
05/12/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Nose

husband cut nose with knife

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुुरादाबाद। थाना कटघर क्षेत्र में शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी की नाक (Nose) छुरी से काट दी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे काफी प्रताड़ित करते थे। वह अपने पति को कई शराब छोड़ने के लिए कहती थी, इसको लेकर पति उसे पीटता था। रविवार को पीड़िता की तहरीर पर थाना कटघर पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।

ताजपुर माफी निवासी मंतेश की शादी 12 जून 2016 को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर निवासी राज मिस्त्री जोगेंद्र के साथ रीति-रिवाज से हुई थी। मंतेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति के साथ सास संतोष, देवर राजकुमार दहेज में गाड़ी, टीवी फ्रिज और कूलर मायके से लाने के लिए दबाव बनाते थे।

मंतेश ने दी तहरीर में बताया कि बीती एक दिसंबर को पति शराब पीकर घर आया तो उसने नशा छोड़ने सलाह दी। यही बात उसे बुरी लग गई। उसने छुरी से उसकी नाक (Nose) पर वार कर दिया। बोला कि अब तुम मुझे सिखाएगी। उसकी नाक से खून गिरने लगा। जिसके बाद वह इलाज कराने के लिए मायके चली आई। मायके वालों ने अस्पताल में उसका तत्काल प्राथमिक उपचार किया। महिला को लेकर उसके दादा कलुआ कटघर थाने में आए। उन्होंने अपनी पौत्री की घटना के बारे में कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने महिला को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में आए मन्तेश के दादा कलुआ ने बताया कि हमलावर पति जोगेंद्र महीने में दस दिन काम करता हैं, बाकी बीस दिन शराब ही पीता है। जिला अस्पताल के चिकित्सक ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि महिला की नाक पर तेज घाव हैं और नाक पर आधा दर्जन टांके लगे हैं।

मंतेश की तहरीर के आधार पर थाना कटघर पुलिस ने पति जोगेंद्र, सास संतोष और देवर राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि घटना तो उत्तराखंड में घटित हुई लेकिन पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए थाना कटघर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले जांच शुरू हो गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Muradabad news
Previous Post

जिप्सी और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में जेई की मौत

Next Post

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

अप्रैल में इस दिन से बजेंगी शहनाइयां, जान लें विवाह के सभी शुभ मुहुर्त

31/03/2026
Hanuman Jayanti
Main Slider

हनुमान जयंती के दिन करें ये खास उपाय, जीवन से दूर हो जाएगी नकारात्मकता

31/03/2026
Hanuman Jayanti
Main Slider

हनुमान जयंती कब है? यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

31/03/2026
De Tan
Main Slider

चेहरे को झुर्रियों से निजात दिलाएंगे ये फेसपैक

31/03/2026
Bundelkhand
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

30/03/2026
Next Post
arrested

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Basundi

बासुंदी का स्वाद बढ़ाएगा आपके त्यौहार की शान

08/08/2025
Share Market

खुलते ही लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट

18/04/2022
flash floods in Jammu's Kathua

जम्मू के कठुआ में अचानक बाढ़ आने से फंसे 7 लोग, भारतीय वायुसेना ने किया रेस्क्यू

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version