Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दहेज के लिए पति ने किया अप्राकृतिक कृत्य, पति समेत पांच के खिलाफ FIR

dowry

dowry

एटा। अतिरिक्त दहेज (dowry) के लिए युवक ने अपनी पत्नी का शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया। इतना ही नहीं उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य (unnatural act) भी किया। विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी कासगंज क्षेत्र के ग्राम बहेडिया निवासी हिमांशु के साथ हुई थी। शादी के दौरान दिए गए दान दहेज से वर पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए उसका शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न किया गया।

आरोप है कि जब इससे भी दहेज लोभियों का मन नहीं भरा तो उसको ससुरालीजनों द्वारा मारपीट शुरु कर दिया गया। उसे मानसिक यतानाएं देने लगे।

आरोप यह भी है कि बीती 09 फरवरी को उसके पति ने अप्राकृतिक कृत्य भी किया। घटना की जानकारी एटा के महिला थाने में दी गई। इस पर महिला थाना प्रभारी ने निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि विवाहित के कहने पर महिला थाने में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Exit mobile version