Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी की निर्मम हत्या कर पति फांसी के फंदे पर झूल गया

attacked

attacked

मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के संतनगर चौकी अंतर्गत पुरयिनिया सिवान के जंगल में सोमवार की सुबह अर्जुन के पेड़ पर एक युवक फांसी पर झूलता पाया गया। ग्रामीण घटना की सूचना देने मृतक के घर गए तो वहां उसकी पत्नी मृत अवस्था में पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाचं में जुट गई।

बोदाकला गांव के नीमडीह में अर्जुन कोल (36) घर से दो किलोमीटर दूर पुरयिनिया सिवान के जंगल में मिट्टी का घर बनाकर अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह जंगल झाड़ी काटकर खेती करता था। सोमवार की सुबह जंगल में निवास करने वाले अन्य ग्रामीण जब शौच के लिए निकले तो कौहा अर्थात अर्जुन के पेड़ में अर्जुन स्वयं रुमाल के सहारे फांसी पर झूला था।

ग्रामीण जब घटना की जानकारी उसकी पत्नी को देने उसके घर पर गए तो वहां उसकी पत्नी मृत पड़ी थी। इस विभत्स घटना देख सबकी आंखें फटी रह गई और तत्काल गांव के प्रधान मुनेश्वर को सूचना दी।

ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी सन्तनगर प्रभारी उदयनरायन सिंह ने पति-पत्नी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता खेलाड़ी ने बताया कि अर्जुन इधर विक्षिप्त सा रहता था। कभी कभार पति पत्नी में अनबन हो जाया करती थी। घटना की जांच को पहुंचे कोतवाली लालगंज के इंस्पेक्टर सुभाषचंद राय ने मौके का निरीक्षण कर पिता के तहरीर पर विधिक कार्यवाही में जुटे गए।

Exit mobile version