Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पत्नी को रंगरेलिया मनाते देख पति ने खोया आपा, जानिए फिर…

हत्या

murder

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में अवैध संबंधों ने एक शख्स की जान ले ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी के संग प्रेमी को रंगरेलिया मनाते देख पति ने आपा खो दिया और बल्ले से पीट-पीटकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित शख्स तथा उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ चल रही है।

जनपद अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी स्थित सारसौल में बीते रविवार को हिमाचल प्रदेश से लौटे शख्स ने अपनी पत्नी तथा उसके प्रेमी को घर में एक साथ देख कर आपा खो दिया। शख्स ने पत्नी के प्रेमी की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा मृतक युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है।

दरअसल सरसौल निवासी सुंदरलाल हिमाचल प्रदेश में एक बिस्किट की फैक्ट्री में काम करता है। वह पूरे परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में ही रहता था। लेकिन लॉकडाउन के समय पत्नी व दोनों बच्चों को सुंदरलाल ने अलीगढ़ के सारसौल स्थित घर भेज दिया। तब से पूरा परिवार अलीगढ़ में ही रह रहा था।

जदयू ने चलाया बीजेपी पर तीर, फिलहाल सब कुछ ठीक नहीं

बताया जा रहा है कि रविवार शाम सुंदरलाल अचानक हिमाचल प्रदेश से अलीगढ़ स्थित अपने घर आ गया। जब वह घर पहुंचा। तो उसने अपनी पत्नी तथा उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। जिसके बाद सुंदरलाल आग बबूला हो उठा। इस बीच पत्नी के प्रेमी ने भागने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आग बबूला सुंदरलाल ने बल्ले से पीट-पीटकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नोएडा के आकलपुर निवासी विकास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी के विकास के साथ अवैध संबंध थे। रविवार को जब वह घर लौटा,तो उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिसके बाद झगड़ा हुआ और उसने युवक की हत्या कर दी।

चार साल से चल रहा था संबंध

पुलिस के मुताबिक महिला तथा विकास की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। उसके बाद अक्सर दोनों का मिलना जुलना शुरू हो गया। बच्चों ने पुलिस को बताया है कि विकास अक्सर उनके घर आया करता था।

Exit mobile version