Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घरेलू कलह के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

murder

murder

झांसी। सदर बाजार थाना क्षेत्र में आये-दिन होने वाले गृहकलेश के चलते पति ने पत्नि की बीती देर रात लोहे की राॅड से प्रहार कर लहुलुहान कर दिया। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भगवन्तपुरा निवासी निर्भय सिंह खेतीबाड़ी करता है। गुरूवार की रात को उसका अपनी 50 वर्षीय पत्नी शारदा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्साये पति ने देर रात सोते समय शारदा के ऊपर लोहे की रॉड ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए लहुलुहान कर भाग गया।

घटना के बाद परिजन शारदा को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले गए। जहां हालत गम्भीर होने पर उसे ग्वालियर रिफर कर दिया गया। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही शारदा की रास्ते में मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वही शुक्रवार को पुलिस ने मृतका के पुत्र की तहरीर पर मामला दर्ज कर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version