• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पति की दरिंदगी, 6 महीने से पत्नी को जंजीरों से बांधकर रखा, बाथरूम तक जाने नहीं दिया

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
पति की दरिंदगी

पति की दरिंदगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग ने पति द्वारा छह महीने से जंजीरों से बांधकर रखी त्रिलोकपुरी इलाके से एक 32 वर्षीय महिला को रिहा करवाया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमें इस मामले की शिकायत अपने स्थानीय स्तर पर काम कर रही महिला पंचायत के जरिए मिली।

सूचना मिलते ही आयोग की सदस्य फिरदौस खान और किरण नेगी के साथ मैं दिए गए पते पर पहुंची तो महिला की हालत देखकर स्तब्ध रह गई। महिला के पैर ज़ंजीरो से बांधे गए थे एवं उसे बहुत ही बुरे हाल में रखा गया था।

देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाली हीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार

महिला के साथ इस प्रकार की प्रताड़ना की गई कि उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई है। हमने महिला को रिहा करवाया और अब उसके इलाज और पुनर्वास के ऊपर काम कर रहे हैं, साथ ही गुनहगार पति पर भी प्राथमिकी करवाने जा रहे हैं। ऐसी अमानवीय घटनाएं देखकर दिल टूट जाता है।” सुश्री मालीवाल के नेतृत्व में आयोग की सदस्य फ़िरदौस खान एवं किरण नेगी पुलिस के साथ दिए गए पते पर पहुंची तो वहां दी गई जानकारी सही पाई गई।

टीम ने देखा कि घर के बरामदे में एक महिला जंजीर से बंधी ज़मीन पर बैठी हुई थी। उससे बात करने पर उसने बताया कि उसे उसके पति ने छह महीने से चेन से बांधकर रखा गया है। महिला की हालत बेहद खराब थी एवं उसके कपड़े फटे हुए थे। जहां उन्हें रखा हुआ था वहाँ कोई पंखा तक नही था और बहुत बदबू थी क्यूँकि उन्हें बाथरूम तक नहीं जाने दिया जाता था। महिला ने बताया कि उसके विवाह को 11 साल हो गए हैं और उसके तीन बच्चे हैं। महिला को इतनी बुरी तरह से मारा पीटा गया कि उसका मानसिक स्वास्थ्य भी खराब हो गया है।

साक्षी महाराज बोले- कांग्रेस पार्टी को खत्म करने के लिए सोनिया और राहुल गांधी काफी

पीड़िता का पति घर के पास ही एक आटे की चक्की चलाता है। पूछताछ में ये भी पता चला कि महिला की मानसिक स्तिथि पहले ठीक थी और पति द्वारा की गई प्रताड़ना के कारण उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा। महिला के तीन बच्चे भी हैं जिनके साथ भी अक्सर मारपीट की जाती है। जब टीम ने बच्चों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी मां को बहुत मारते हैं और चैन से बांध के रखते है।

Tags: 24ghante online.comCommission for Womencrime 24ghante onlinecrime newsdelhi newsSwati Maliwalपति की दरिंदगीमहिला आयोगस्वाति मालीवाल
Previous Post

लखीमपुर खीरी में 81 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 1911 पहुंची

Next Post

इटावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 साल से फरार सजायाफ्ता अपराधी गिरफ्तार

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
अपहरणकर्ता गिरफ्तार

इटावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 साल से फरार सजायाफ्ता अपराधी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Transfer

योगी सरकार ने दस जिलों में नियुक्त किए नए CMO, देखें पूरी लिस्ट

29/12/2020
corona in up

इस जिले में मिले 116 नए कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हडक़म्प

28/03/2021
Sukma Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में चार नक्‍सली ढेर

02/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version