Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मैं नर्तक हूं, उस्ताद कहेंगे नाचो तो नाचूंगा… : हरीश रावत

harish rawat

harish rawat

देहारादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 53 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सभी 70 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा चुके हैं, जो जल्द ही सबके सामने होंगे। कांग्रेस की पहली लिस्ट में उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का नाम शामिल नहीं था।

सोमवार हरीश रावत ने कहा, ‘चर्चा हैं, चर्चाओं पर जल्द ही विराम लग जाएगा। जो 17 सीट बची हैं, उन पर बातचीत पूरी हो चुकी है। जहां से मुझको लड़ने की अनुमति है, वह सीट भी इसमें शामिल है।’

भूपेश बघेल ने जारी किया कांग्रेस का थीम सांग, हरदा संग छत्तीसगढ़ के CM ने लगाए ठुमके

उन्होंने यह भी कहा कि मैं चुनाव लड़ने में या लड़ाने में मदद करूं, ये सब पार्टी तय करेगी। मैं नर्तक हूं, जहां तबला बजेगा मेरे पांव थिरकेंगे। जिंदगी इसी मैं गुजर गई। उन्होंने कहा, ‘मुझे नाचना है या नहीं, ये उस्ताद ही तय करेंगे। उस्ताद कहेंगे नाचो, तो नाचूंगा नहीं तो औरों को नचाऊंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी हाईकमान की इजाज़त के बगैर कैसे काम करेंगे। मैं एक सिर्फ एक हिस्सा हूं, मशीन तो कोई और है।

उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ‘चार धाम-चार काम, उत्तराखण्डी स्वाभिमान’ कैम्पेन की शुरुआत के मौके पर, एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस नेताओं ने डांस किया। इसमें हरीश रावत भी नाचते हुए दिख रहे हैं।

Exit mobile version