• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मेरा पीछा किया जा रहा, मेरी हत्या कराने की हो रही साजिश…, अब्दुल्ला का बड़ा आरोप

Writer D by Writer D
30/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। यूपी में सर्दी के प्रकोप में चुनावी मैदान की गर्मी साफ महसूस की जा सकती है। अब यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे और रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम खान ने नाम लिए बिना अपनी हत्या कराए जाने की बात कहते हुए सियासी बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

साथ ही मंडल मुरादाबाद कमिश्नर के पद पर रहते विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष ढंग से नहीं होने की भी आशंका व्यक्त की है। उन्होंने ये बात सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा पीछा किया जा रहा है।

अब्दुल्ला आजम ने कहा कि कल (शनिवार) तक साजिश थी कि किसी तरीके से मेरा नामांकन गलत तरीके से रद्द करा दिया जाए, लेकिन वह ऐसा नहीं करा सके। अब नई साजिश रची गई है इसके तहत मेरा पीछा किया जा रहा है। साथ ही मुझे फर्जी मुकदमे में दोबारा जेल भेजने की तैयारी है या किसी हादसे में कुछ भी हो सकता है।

Abdullah Azam Khan, son of former UP Minister Azam Khan & SP candidate from Rampur’s Suar: I am being followed. A conspiracy has been hatched to put me behind bars in a fake case. BJP candidates from Suar & Rampur seats could orchestrate an attack or road accident to kill me. pic.twitter.com/b4b6AfP41h

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 30, 2022

अब्दुल्ला आजम ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्वार या रामपुर शहर के उम्मीदवार किसी रोड एक्सिडेंट या किसी भी तरीके से माहौल खराब करके या मुझ पर हमला कराके मेरी हत्या करा सकते हैं। मेरे साथ या नसीर चाचा के साथ, विजय सिंह के साथ या अमरजीत साहब के साथ कोई भी घटना हो सकती है।

मौलाना तौकीर रजा की बहू सहित 21 दिग्गज नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

अब्दुल्ला आजम ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से इस बात की दरख्वास्त करूंगा कि वह रामपुर के मामले में दखल दे और ऐसे तमाम अधिकारी जो रामपुर जिले में और मुरादाबाद मंडल में खास तौर पर जो कमिश्नर हैं, उनका यहां से तबादला होना चाहिए ताकि यह निष्पक्ष चुनाव हो सके।

अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उन पर आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि हम सारे प्रोटोकॉल तोड़ रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के काफिले देख लेंगे तो कहेंगे कि यहां ना तो कोई आचार संहिता है, ना ही कोई प्रोटोकॉल है।

Tags: Abdullah Azamazam khanElection 2022elections 2022Rampur NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के पांच सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बागेश्वर के कपकोट का किया दौरा

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बागेश्वर के कपकोट का किया दौरा

यह भी पढ़ें

CWG, Achinta Shuli

CWG: वेटलिफ्टिंग में भारत का जलवा कायम, अचिंता शुली ने जीता तीसरा स्वर्ण

01/08/2022
CM Yogi

अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती: योगी

01/09/2024
TMC released list of 42 Lok Sabha candidates

TMC ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, क्रिकेटर युसुफ पठन को दी यहां की टिकट

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version