IAS अनिल कुमार का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

लखनऊ। 1999 बैच के UP कैडर के IAS अनिल कुमार (IAS Anil Kumar) का गुरुवार को निधन हो गया। वह अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात थे।

जानकारी के अनुसार गाजीपुर के निवासी आईएएस अनिल कुमार (IAS Anil Kumar) चेस्ट और किडनी में संक्रमण के बाद लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर कुछ दिन पूर्व ही मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुये थे।

Exit mobile version