• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान की ‘इंटरनेशनल बेइज्जती’, मैच रेफरी को हटाने की मांग ICC ने की खारिज

Writer D by Writer D
16/09/2025
in खेल
0
ICC rejects PCB's demand to remove match referee

ICC rejects PCB's demand to remove match referee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ICC ने एशिया कप से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की पीसीबी की मांग को खारिज कर दिया है। ICC ने मामले की जांच के बाद पीसीबी को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। दरअसल, पीसीबी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक सहित एसीसी के कुछ अधिकारियों को पहले से ही पता था कि दोनों कप्तानों के बीच हाथ मिलाने की कोई संभावना नहीं है।

पीसीबी ने ICC को लिखे अपने पत्र में साफ तौर पर कहा था कि अगर एंडी पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया, तो वे अपनी टीम को टूर्नामेंट से हटा लेंगे। पाकिस्तान का अगला मैच कल यूएई के खिलाफ है।

भारतीय टीम के एशिया कप मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खीझ जाहिर करते हुए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया और उन्हें हटाने की मांग की है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 7 विकेट से मिली जीत के बाद इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए उठाया गया।

पीसीबी ने इस पूरे घटनाक्रम पर एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) से शिकायत की है और आईसीसी के दखल की मांग भी की थी। पाकिस्तानी मीडिया की खबरों के मुताबिक, यदि पाइक्रॉफ्ट को नहीं हटाया गया तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटने की धमकी दे चुका है।

नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा थी कि पीसीबी ने क्रिकेट की भावना और आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई है और मैच रेफरी को तुरंत हटाने की मांग की है।

सूत्रों के अनुसार, एसीसी बीच का रास्ता तलाश रहा है और पाइक्रॉफ्ट को केवल पाकिस्तान से जुड़े मैचों से हटाने पर विचार कर सकता है। 69 साल जिम्बाब्वे के पाइक्रॉफ्ट फिलहाल बुधवार को यूएई के खिलाफ पाकिस्तान के आखिरी ग्रुप मैच में अंपायरिंग करने वाले हैं।

Tags: ICCind vs pakno hand shaking controversypcb
Previous Post

पशु तस्करों ने की छात्र की बेरहमी से हत्या, पूरे इलाके में आक्रोश

Next Post

तबाही के बीच ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे CM धामी, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
CM Dhami reached ground zero amidst the devastation

तबाही के बीच ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे CM धामी, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

यह भी पढ़ें

gifts

कोर्ट परिसर स्थित मंदिर में कैदी ने GF संग लिए सात फेरे, वकील-पुलिस बने साक्षी

04/03/2025
CBSE

CBSE ने सीटीईटी परीक्षा केंद्र बदलने की विंडो खोली

07/11/2020
Life Imprisonment

नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में कलयुगी पिता को उम्रकैद की सजा

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version