दुबई। विश्वकप में दयनीय प्रदर्शन के बाद श्रीलंका क्रिकेट में पिछले कुछ दिनो से जारी उथल पुथल के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने शुक्रवार शाम श्रीलंका (Sri Lanka) क्रिकेट की ICC सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ICC बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रीलंका क्रिकेट एक सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का गंभीर उल्लंघन कर रहा है। विशेष रूप से अपने मामलों को स्वायत्त रूप से प्रबंधित करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि क्रिकेट के शासन, विनियमन और प्रशासन में कोई सरकारी हस्तक्षेप नहीं है। निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड द्वारा उचित समय पर तय की जाएंगी।
गौरतलब है कि श्रीलंका की संसद ने गुरुवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था जिसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रस्तान का सत्ता पक्ष और विपक्ष ने समर्थन किया था।
भारत में खेले जा रहे आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। श्रीलंका अब तक खेले गये नौ मैचों में सिर्फ सात मैच ही जीत सकने में सफल रही है।