• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मी में चेहरे पर निखार लाएगी घर में मौजूद ये एक चीज

Writer D by Writer D
17/07/2024
in फैशन/शैली
0
Ice

Ice

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मी के मौसम में गले को तरावट के लिए आप अकसर बर्फ (Ice) वाली ठंडी-ठंडी शर्बत पीती हैं ना? फिर, इसी बर्फ का इस्तेमाल अपने चेहरे को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए क्यों नहीं करतीं? चुभती-जलती तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से अपने चेहरे को बचाने में आप आइस क्यूब्स को अपना भरोसेमंद साथी बना सकती हैं। गर्मी के मौसम में हमारी त्वचा ना सिर्फ बेजान हो जाती है बल्कि उसकी रंगत भी असमान हो जाती है। इस मौसम में बढ़ती उम्र की निशानियां भी चेहरे पर और ज्यादा नजर आने लगती हैं। इन सब परेशानियों पर काबू पाने में आपके फ्रीजर में रखा आइस (Ice) क्यूब्स उपयोगी साबित हो सकता है। त्वचा से जुड़ी कौन-सी परेशानियों में आइस क्यूब हो सकता है प्रभावी, आइए जानें:

एक्ने पर वार

गर्मी के मौसम में नियमित रूप से चहेरे को आइस (Ice)  क्यूब्स से रगड़ने से एक्ने होने की आशंका कम होती है। एक्ने के कारण चेहरे पर होने वाले काले निशान और सूजन आदि को कम करके आइस क्यूब के नियमित इस्तेमाल से तेज गर्मी वाले मौसम में भी चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है।

रक्त संचार होगा बेहतर

अपनी त्वचा को सेहतमंद और चमकदार बनाना है, तो अपनी दिनचर्या में आइस (Ice) क्यूब्स को नियमित रूप से शामिल करें। हर सुबह उठने के बाद नियमित रूप से आइस क्यूब्स से चेहरे का मसाज करें। ऐसा करने से चेहरे पर रक्त का संचार बेहतर होगा और चेहरे पर तुरंत चमक आएगी। आइस क्यूब से चेहरे पर नियमित रूप से मसाज करने से आपकी थकान भी दूर होगी।

नहीं दिखेंगे रोमछिद्र

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे के रोमछिद्रों का आकार ना सिर्फ बड़ा हो जाता है बल्कि वो बहुत आसानी से नजर भी आने लगते हैं। इन रोमछिद्रों में इकट्ठा होने वाली गंदगी ब्लैकहेड्स का कारण बनती है, सो अलग। ये ब्लैकहेड्स खूबसूरती पर एक धब्बे की तरह होते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने में आइस (Ice) क्यूब्स से बेहतर विकल्प कोई और नहीं है। चेहरे पर आइस क्यूब्स के नियमित इस्तेमाल में रोमछिद्रों का आकार छोटा होता चला जाता है और फिर ये आसानी से नजर भी नहीं आते। बर्फ प्राकृतिक टोनर की तरह काम करके चेहरे को तैलीय होने से भी रोकता है।

गर्मी में भी टिकेगा मेकअप

गर्मी के मौसम में अगर आपको भी इस बात की चिंता रहती है कि पसीने के कारण मेकअप नहीं टिकेगा तो अपनी इस परेशानी को कम करने के लिए बर्फ का सहारा लीजिए। एक बड़ी-सी कटोरी में बर्फ वाला पानी भरें और मेकअप करने से पहले पांच मिनट के लिए अपने चेहरे को उस पानी में डुबोएं। इसके बाद साफ तौलिये से चेहरे को थपथपाते हुए पानी पोछें। और फिर मेकअप लगाना शुरू करें। आप देखेंगी कि ऐसा करने से आपका मेकअप लंबे समय तक गर्मी और पसीने वाले मौसम में भी टिकेगा।

ये भी आजमाएं

• आंखों के नीचे काले घेरे और सूजन हैं? स्टील की चम्मच को दस मिनट के लिए फ्रीजर में रखें। अब इससे आंखों के नीचे के हिस्से की सिंकाई करें। दस मिनट के भीतर सूजन गायब हो जाएगी।

• चेहरे से अगर सिर्फ थकान झलक रही है, तो इसका उपाय भी है। बर्फ वाले ठंडे पानी से चहेरे को धो लें। चेहरे पर चुटकी बजाते चमक लाने के लिए यह दुनिया का सबसे आसान फेशियल है।

• गर्मी के मौसम में अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखना शुरू कर दें। ठंडे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को लगाकर आप तुरंत रिफ्रेश महसूस करने लगेंगी।

• एलोवेरा के गूदे को ग्राइंडर में पीस लें। अब इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लें। धूप से आने के बाद इस आइस क्यूब को अपने चेहरे और हाथ-पैर पर रगड़ें।

• अगर आप भी ट्विजर से अपने आईब्रो को आकार देती हैं, तो इस दौरान होने वाले दर्द से भी वाकिफ ही होंगी। इस दर्द को कम करने के लिए ट्विजर का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में आईब्रो पर बर्फ रगड़ें।

Tags: beauty hacksBeauty tipsSkin Care
Previous Post

स्कैल्प पर आता है बहुत पसीना, रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

Next Post

डेड सेल दूर करता है ये स्क्रब, मिलेगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
shaving underarms
फैशन/शैली

अंडरआर्म्स शेव करते समय न करें ये काम, बचेंगे कालेपन से

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Dehradun
Main Slider

खूबसूरती का नायब हीरा है राज्य, प्राकृतिक सुन्दरता देख अचंभित होता है पर्यटक

03/05/2026
Diabetes
फैशन/शैली

डायबिटीज में न खाएं ये फल, सेहत के लिए होता है खतरनाक

03/05/2026
Next Post
coffee scrub

डेड सेल दूर करता है ये स्क्रब, मिलेगा निखार

यह भी पढ़ें

अशून्य शयन व्रत को करने से जीवनसाथी नहीं होगा दूर

04/10/2020
NOTA

इंदौर में NOTA ने पूरे देश का तोड़ा रिकॉर्ड, खाते में अब तक आए 1 लाख 63 हजार 828 मत

04/06/2024
घासाई रंग सगरी Ghassai Rang Sagri

पवन सिंह का गाना ‘घासाई रंग सगरी’ रिलीज, कुछ ही घंटों में मिले लाखों व्यूज

04/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version