• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लहरों में खोया 13 साल का बच्चा, समंदर में ‘गणेश जी’ बने मासूम का सहारा

Writer D by Writer D
02/10/2023
in Main Slider, गुजरात, राष्ट्रीय
0
Ganesh

Ganesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूरत। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल ना बांका कर सके चाहे जग बैरी होय… यह कहावत एक बार फिर से गुजरात के सूरत में एक बच्चे पर सटीक बैठी है। गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दूसरे दिन यानी 29 सितंबर की दोपहर को करीबन 1:00 बजे सूरत शहर के दुम्मस बीच पर परिवार के साथ घूमने गया एक 13 साल का लड़का समंदर में नहाने के लिए गया था। इस बीच वह लहरों के बीच खो गया। समंदर के किनारे खड़े होकर उसके परिजन और बाकी लोग चाहकर भी उसकी मदद नहीं कर सके थे। परिवार वाले भी उसे मरा समझकर लौट आए थे। इधर सूरत पुलिस प्रशासन ने उसकी खोज के लिए गोताखोर और फायर ब्रिगेड की मदद ली थी। साथ ही साथ समंदर में गायब हुए बच्चे को खोजने के लिए हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी बड़ी कंपनियों से भी मदद मांगी थी। लेकिन पानी में डूबे बच्चे का कोई अता पता नहीं चला था।

अपने बेटे लखन देवीपूजक के जीवित होने की आस छोड़ चुके परिजनों के लिए खुशी की खबर तब आई जब उन्हें पता चला कि 24 घंटे समंदर में रहने के बाद भी उनका बच्चा नवसारी के पास जीवित मिला है। अपने बेटे को जीवित देख परिजनों की आंखों से खुशी के आंसू झलक पड़े।

दरअसल, समंदर के गहरे पानी में डूबने से बचाने में लखन की सहायक बनी गणेश (Ganesh) की प्रतिमा। क्योंकि प्रतिमा के निचले हिस्से का लखन को सहारा मिला और वह 24 घंटे से अधिक के समय तक उसमें बैठ तैरता रहा था। उधर, सूरत पुलिस, फायर विभाग, L&T, रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्पीड बोट के जरिए समंदर में उसे खोजने की कोशिश की गई थी लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी।

आज बेहद शुभ संयोग में मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, जानिए सही पूजा विधि

समंदर में मछली पकड़ने जा रहे भवानी बट के मछुआरों ने बच्चे को देखा तो वह उसके पास पहुंचे और उसे अपनी बोट में बैठा लिया। उसके बाद मछुआरों ने उसकी सूचना मत्स्य पालन विभाग की बिंदु बेन को सूचित किया था। बिंदु बेन ने सूरत के मरीन थाना पुलिस और दुम्मस थाना पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी।

Tags: ahmdabad newsgajarat newsGaneshsurat news
Previous Post

सीएम धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

रामजानकी मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, खेत में मिली हाथ-पैर बंधी लाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Suntan
Main Slider

सन टैन से हैं परेशान, तो इन उपायों से करें इस समस्या को दूर

10/11/2025
crop top
Main Slider

इस टॉप को पहनते समय इन बातों का रखें ध्यान

10/11/2025
MoU signed for acquisition of Naini Saini Airport, Pithoragarh
राजनीति

प्रधानमंत्री की उपस्थिति में नैनी सैनी हवाई अड्डे, पिथौरागढ़ के अधिग्रहण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

09/11/2025
Ram Temple
Main Slider

अयोध्या तैयार: 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे राम मंदिर के सातों शिखरों पर भगवा ध्वज

09/11/2025
PM Modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की विकास यात्रा से जुड़े युवाओं, उद्यमियों, महिलाओं से किया संवाद

09/11/2025
Next Post
Murder

रामजानकी मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, खेत में मिली हाथ-पैर बंधी लाश

यह भी पढ़ें

Shiksha Chaupal

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी

18/07/2023
Kapil Sharma

पत्नी गिन्नी की वजह से शूट पर लौटे कपिल शर्मा

25/07/2020
Cricket World Cup trophy

ताजमहल पहुंची क्रिकेट वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, सेल्फी लेने के लिए लग है लाइन

16/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version