Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

म्यामांर सीमा के पास सेना पर IED और गोलियों से हमला, तीन जवान शहीद

मांर सीमा पर हमला

देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। ऐसे में एक और दुखद खबर सामने आ रही है। मणिपुर में म्यामांर सीमा के पास सेना की एक टीम पर घात लगाकर हमला किया गया है। इस हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि चार जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। घटना बुधवार देर रात को राजधानी इंफाल से 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदेल जिले में हुई।

म्यामांर की सीमा से लगे चंदेल में स्थानीय समूह पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए। हमले में 4 असम राइफल्स यूनिट के तीन जवान शहीद हो गए और चार सैनिक बुरी तरह घायल हुए हैं। घायल जवानों को इंफाल के पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोलीबारी की। इंफाल से 100 किमी दूर उस क्षेत्र में अतिरिक्त सैन्य बल को भेज दिया गया है।

Exit mobile version