Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

छत्तीसगढ़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी के तीन जवान घायल

IED Blast

IED Blast

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को आईईडी विस्फोट (IED Blast) में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने बताए कि यह आईडी पूर्व में लगाए गए थे। यह घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में हुई, जो नारायणपुर जिले की सीमा से लगा हुआ है।

बताया गया कि डीआरजी की एक टीम इलाके में डिमाइनिंग ऑपरेशन चला रही थी। इस अभियान का उद्देश्य नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए आईडी को ढूंढकर निष्क्रिय करना था। इसी दौरान जवानों का संपर्क एक छिपे हुए विस्फोटक से हुआ, जिससे जोरदार धमाका हो गया और तीन जवान घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि 31 मार्च को राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया गया था। इसके बाद नक्सली गतिविधियों से जुड़ा यह पहला विस्फोट है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है, ताकि अन्य संभावित IED को खोजकर निष्क्रिय किया जा सके। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नक्सलियों की संभावित गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version