• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2024 में मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो योगी जी को फिर से चुने : अमित शाह

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को जीत का मंत्र देने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपने एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘मेरा परिवार-भाजपा परिवार’ सदस्यता अभियान का किया शुभारंभ। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में शाह ने अवध क्षेत्र के शक्ति प्रभारियों और संयोजकों को बूथ जीत का मंत्र भी दिया। साथ ही प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की।

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लगभग आधे घंटे तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर भी करारे हमले किए और कई सवाल भी पूछे। उन्होंने बताया कि कैसे भाजपा ने पांच साल में प्रदेश की स्थिति को सुधारने का काम किया।

डिफेंस एक्सपो के मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अंदाज में माइक संभालने वाले अमित शाह ने भाजपा की सारी उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही केन्द्र में 2024 तथा उत्तर प्रदेश में 2022 का रोड मैप तय कर दिया। अमित शाह ने साफ कहा कि केन्द्र में अगर वर्ष 2024 में नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना होगा।

मोदी जी को एक बार फिर मौका दे दीजिए। अमित शाह ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में लोक संकल्प के सारे वादे पूरे किए हैं, लेकिन अभी पांच साल का मौका और चाहिए ताकि उत्तर प्रदेश को सभी जगह पर देश में नम्बर वन पर लाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सबसे बड़ा काम अगर योगी आदित्यनाथ ने किया है तो वह को माफियाओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है। लगभग 1,43,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई हैं और उसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। मेरठ में यूनिवर्सिटी होने के बावजूद वहां की बच्चियां दिल्ली में किराये के घर में रहकर पढ़ाई करती थीं। यूपी में उनकी सलामती नहीं थी। आज कोई भी लड़की स्कूटी पर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है, कोई डर नहीं है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आक्रामक अंदाज में संबोधित किया। उन्होंने जब देश वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में था तो अखिलेश यादव और राहुल गांधी कहां थे? जब यूपी में भीषण बाढ़ का कहर बरपा तो सपा अध्यक्ष घर में छुपे थे। चुनाव नजदीक आया तो इनके कार्यकर्ता सड़कों और गलियों प्रचार कर रहे हैं, लेकिन जब राज्य के लोग संकट में थे तो कार्यकर्ता तो छोड़िए, इनके नेता ही गायब थे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, इन लोगों को सिर्फ वोट से मतलब है। प्रदेश और देश की समस्या से ये कोसों दूर हैं। योगी ने प्रदेश को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। आज यूपी देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाता है। यह योगी सरकार की कड़ी मेहनत का नतीजा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतने का संकल्प दिलाया।

30वें हुनर हाट का सीएम पुष्कर और केन्द्रीय मंत्री नकवी ने किया शुभारंभ

अमित शाह संबोधन के शुरुआत में ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, वर्ष 2014 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के आने के बाद देश की जनता ने राहत की सांस ली। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, सरकारें परिवार के लिए नहीं बनतीं हैं। लेकिन, सपा और कांग्रेस को इसके मायने नहीं पता हैं। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे। अमित शाह ने कहा, एक समय ऐसा था कि शाम होते ही लड़कियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आम जनता पलायन करने को मजबूर थे। गुंडागर्दी चरम पर थी। दिनदहाड़े हत्याएं होती थीं। कानून व्यवस्था के नाम पर जनता से लूट मची थी। लेकिन, अब प्रदेश की जनता जान चुकी है कि किसके हाथ में यूपी का भला कर सकता है।

Tags: amit shahamit shah in lucknowcm yogihome minister amit shahLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow NewsLucknow News in HindiUP Assembly Election 2022up newswelcomeYogi Adityanathअमित शाहलखनऊ में अमित शाह
Previous Post

30वें हुनर हाट का सीएम पुष्कर और केन्द्रीय मंत्री नकवी ने किया शुभारंभ

Next Post

टेनिस खिलाड़ी TMC में शामिल, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली सदस्यता

Writer D

Writer D

Related Posts

Bees
Main Slider

घर में मधुमक्खियों ने डाल लिया हैं डेरा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

09/11/2025
Maa Lakshmi
Main Slider

घर में इस समय प्रवेश करती हैं माता लक्ष्मी, भूलकर भी न करें ये गलतियां

09/11/2025
Curd
धर्म

घर से निकलने से पहले खाते हैं दही-चीनी, जानें इसका महत्व

09/11/2025
Ekadashi
Main Slider

पहली बार एकादशी व्रत शुरू करने के लिए ये दिन है शुभ, जानें इसके फायदे

09/11/2025
Gajkesari Yog
Main Slider

इस दिन बनेगा गजकेसरी योग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य!

09/11/2025
Next Post

टेनिस खिलाड़ी TMC में शामिल, ममता बनर्जी की मौजूदगी में ली सदस्यता

यह भी पढ़ें

CRPF Bus Overturned

मतदान के बाद वापस लौट रहे जवानों से भरी बस पलटी, 10 जवान घायल

21/04/2024
CM Yogi

कोल्ड स्टोरेज हादसे में अबतक आठ की मौत, सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

17/03/2023
5 साल बाद मुरादाबाद पहुंचे ओवैसी, बोले- ‘योगी मजनू है मेरे, मोदी की भी नहीं सुनते मेरे आगे’

5 साल बाद मुरादाबाद पहुंचे ओवैसी, बोले- ‘योगी मजनू है मेरे, मोदी की भी नहीं सुनते मेरे आगे’

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version