Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

चुनाव लड़ने पर कोई धमकाए तो मेरे नंबर पर मैसेज करे : रामगोपाल

ramgopal yadav

सांसद रामगोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव का आज अनोखा अंदाज दिखाई दिया। उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों से स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर कोई पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को धमकाता है तो वह मेरे नंबर पर मैसेज करे, धमकी देने वाले ठीक हो जाएंगे। इटावा के जसवंतनगर में पंचायत सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर पंचायत चुनाव में अगर किसी को कोई धमकी देता है तो मेरे नबंर पर मैसेज करें उसके बाद धमकी देने वाला ठीक हो जायेगा। उन्‍होंने पंचायत सभा में खुल कर कहा कि आप सभी के पास मेरा नंबर होगा, अगर नही है तो लेकर मेरे नंबर पर अपनी कठिनाई बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसी जसवंतनगर इलाके से नेता जी ने राजनीति शुरू की है, लेकिन जब वो मात्र 1100 वोट से जीते उसके बाद वो यहां से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।

एक करोड़ की स्मैक व तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोग गिरफ्तार

यहा पर पानी के लिए हैंडपंप, चलने के लिए सडक, सब्जी बेचने के लिए मंडी आदि व्यवस्थाएं सब कुछ नेता जी देन है। उन्होंने जसवंतनगर में 20 से 30 सालो से पंचायतों पर काबिज विशेष लोगों पर सवाल उठाते हुए कहा कि हथियारों की नोक पर पंचायतों पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं होगी। ऐसे लोगों को अब लोग पंसद नहीं आ रहे हैं, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

लंबे समय से ब्लाक प्रमुख, बीडीसी, प्रधानों पर काबिज लोग अपने आंतक से दूसरे लोगों को मौका देने का काम नहीं करना चाहते हैं, ऐसे लोग आज के समय में मुश्किल में फंसे हुए हैं, क्योंकि अब उनके खिलाफ लोग मुंह खोलने लगे हैं। लोगों को धमकाने वाले ऐसे लोगों के हथियार चुनाव की घोषणा होते ही हो जमा हो जाएंगे। ऐसे हथियारबंदों के चुनाव लड़ने वाले की जानकारी से सभी अफसरों को वाकिफ करा दिया गया है।

तीन साल की मासूम के साथ रेप के बाद की हत्या, सदमे में पिता ने की आत्महत्या

समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने रविवार को जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इससे अब इस क्षेत्र में सपा और प्रसपा का आमने-सामने चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। जिला पंचायत के वार्ड दो से संभावित प्रत्याशी अमन यदुवंशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि अब कोई किसी को डरा धमका कर चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकता।

Exit mobile version