Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नजर ना आए Karwa Chauth का चांद, तो जान लें क्या करें महिलाएं

करवा चौथ का त्योहार इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। करवा चौथ हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा देखने के बाद पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती हैं। कई बार ऐसा भी होता है जब किसी कारणवश चांद नहीं दिख पाता। ऐसे में सवाल उठता है कि व्रत कैसे खोलें। ऐसे में आज हम आपको इसके कुछ उपाय बताने जा रहे हैं।

क्या करें अगर करवा चौथ पर ना दिखे चंद्रमा

  1. अगर आपको चांद नहीं दिखे तो ऐसे में व्रत करने वाली महिलाएं अगले दिन सूर्योदय के बाद भोजन कर सकती हैं।
  2. अगर चांद ना दिखाई दे तो भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन करें। फिर चंद्रमा की पूजा करके क्षमा याचना करें। इसके बाद पति की पूजा करके व्रत पूर्ण करें।
  3. अगर करवा चौथ के दिन चांद ना दिखे तो चंद्रमा का आह्वान करके विधि-विधान से पूजा करें। मां लक्ष्मी की ध्यान करके पति का पूजा करें और व्रत पूरा कर ले।
  4. गर्भवती, बुजुर्ग एवं रोगी महिलाओं को अगर चांद ना दिखे तो परेशान ना हो। आप बिना चांद देखें भी व्रत खोल सकती हैं।
  5. चंद्रोदय का सही समय जानकर करीबियों से पूछे की चांद किस तरफ निकलता है। उस दिशा में मुंह करके अपनी पूजा करें और मन में मां लक्ष्मी का ध्यान करें। फिर पति की पूजा करके खाना खा लें।
Exit mobile version